फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sunshine is not shining for three days, fog is covering morning and evening

Kurukshetra News: तीन दिन से नहीं खिल रही धूप, सुबह-शाम को छा रही धुंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Sunshine is not shining for three days, fog is covering morning and evening
कुरुक्षेत्र। मौसम लगातार परिवर्तनशील हो रहा है, जिसके चलते ठंड का एहसास भी होने लगा है। सुबह-शाम धुंध छाई रहती है। तीन दिन से धूप न खिलने से तापमान कम हो रहा है, जिससे ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। दिन भर हल्की ठंडी हवा चलने लगी है। इससे मौसम में नमी भी आने लगी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे ठंड अधिक बढ़ सकती है। सुबह अधिक ठंड होने से बच्चों में भी बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है, वहीं बदलते मौसम के साथ-साथ बीमारियां बढ़ने से अस्पतालों में सुबह से शाम तक बुखार, जुकाम, बदन दर्द और सिर दर्द के मरीजों की भीड़ लगी रहती है। भीड़ ज्यादा होने से मरीजों को अपनी बारी के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन




जीवन शैली में बदलाव से बीमारियों का बचाव : डॉ. अनेजा
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हेल्थ सेंटर के डॉक्टर आशीष अनेजा का कहना है कि बदलते मौसम में बीमारियां अधिक बढ़ रहीं है। ऐसे में आपकी एक छोटी सी गलती भी बीमारी का कारण बन सकती है इसलिए सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पानी हमेशा उबाल कर ही पिएं। इससे बीमारी बढ़ने का खतरा कम रहता है। बदलते मौसम में अपनी जीवन शैली बदलने से बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन






15 से होगा स्कूलों के समय में बदलाव
बदलते मौसम के चलते ही शिक्षा निदेशालय की ओर से मौसम परिवर्तन को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के निर्देश जारी किए गए है। 15 नवंबर से एकल पारी विद्यालयों का समय सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक रहेगा। दोहरी पारी के विद्यालयों की पहली शिफ्ट का समय सुबह सात बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर तीस मिनट तथा दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने बताया कि समय परिवर्तन को लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed