फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sunshine for four days, rain expected from today, Kurukshetra

चार दिन खिली धूप, आज से बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sunshine for four days, rain expected from today, Kurukshetra
केयू में ललित कला विभाग के बाहर धूप सेंकती छात्राएं। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। चार दिन धूप निकलने के बाद बुधवार से फिर बारिश होने की संभावना है। पहले से ही नुकसान झेल रहे किसानों की इस संभावना से चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग का मानना है कि बारिश के कारण अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लुढ़क कर 16 डिग्री पर आ जाएगा।
पिछले चार दिनों से मौसम साफ रहने से लोगों को काफी राहत मिली है। सूर्य देव ने सुबह सात बजे ही दर्शन दे दिए। धूप निकलने पर बाजारों में रौनक फिर लौट आई है। वहीं मंगलवार को पर्यटन स्थल व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं लगनी शुरू हो गई हैं। कक्षा के बाद कोई विद्यार्थी धूप सेकते और कुछ पार्क में बैठकर पढ़ाई करते नजर आए।
विज्ञापन

कई विद्यार्थी तो जैकेट को छोड़ स्वेटर में नजर आए। उधर बुधवार को होने वाली बारिश की चिंता किसानों को सता रही है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से सब्जी की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश का पानी अभी तक खेतों से सूखा नहीं है। ऐसे में फिर से बारिश किसानों पर जख्मों पर नमक का काम करेगी। बारिश से आलू व मटर की फसल को नुकसान होगा। मौसम विभाग ने बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed