फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sunflower will be purchased at seven centers today

Kurukshetra News: सात केंद्रों पर आज होगी सूरजमुखी की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Sunflower will be purchased at seven centers today
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में बिकने के लिए पहुंची सुरजमुखी की फसल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। सरकार द्वारा एक जून से सूरजमुखी की खरीद के एलान के बाद रविवार को सूरजमुखी की खरीद शुरू नहीं हो पाई। जिसके चलते किसानों में मायूसी छाई रही। खरीद शुरू न होने के पीछे रविवार की छुट्टी मानी जा रही है। अब सोमवार दो जून से खरीद शुरू होगी।
जिले में इस बार सूरजमुखी खरीद के लिए थानेसर, लाडवा, बाबैन, शाहाबाद, इस्माईलाबाद, झांसा व ठोल में खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर पिछले करीब 10 दिन से सूरजमुखी की आवक हो रही है। किसान लगातार खरीद शुरू करने की मांग करते रहे हैं लेकिन सरकार ने एक जून से खरीद शुरू करने का एलान किया था।
विज्ञापन

उधर मंडियों में आवक लगातार बढ़ रही है। रविवार को इस्माईलाबाद अनाज मंडी में ही करीब 600 क्विंटल सूरजमुखी आई लेकिन खरीद न होने किसानों में रोष बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सतनाम सिंह नैसी, कुलदीप सिंह, विष्णु जंधेडी, मनदीप आदि ने बताया कि वे सरकार के वादे पर भरोसा कर अनाज मंडी में अपनी सूरजमुखी की फसल लेकर आए थे। उनकी सूरजमुखी सरकारी मापदंड के अनुसार सही है लेकिन उनकी फसल को कोई भी अधिकारी देखने व जांचने तक नहीं आया। किसानों ने कहा कि एक तरफ तो मौसम बार-बार करवट ले रहा है और ऊपर से सरकार खरीद शुरू नहीं कर रही है। ऐसे में अगर बारिश हुई तो फसल खराब हो सकती है। किसानों ने कहा कि अनाज मंडी में आने के बाद भी उनकी फसल की कोई कदर नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed