फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sunder Lal was unanimously re-elected as the head of the club in the meeting.

Kurukshetra News: बैठक में सर्वसम्मति से सुंदर लाल को फिर चुनाव क्लब का प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Sunder Lal was unanimously re-elected as the head of the club in the meeting.
कुरुक्षेत्र। बैठक में मौजूद श्रीलक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब के पदा​​धिकारी।
कुरुक्षेत्र। श्रीलक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब विष्णु कॉलोनी की बैठक संरक्षक सुरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई, जिसमें क्लब का प्रधान मास्टर सुंदर लाल व दिलबाग चौहान अमीन को सर्वसम्मति से चुना गया। मास्टर सुंदर लाल पिछले 32 वर्षों से क्लब के प्रधान है और उन्हें इस वर्ष भी प्रधान चुना गया। बैठक में रामलीला आयोजन के बारे में विचार विमर्श किया गया। सुंदर लाल दिलबाग चौहान ने कहा कि श्रीलक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब द्वारा पिछले 53 वर्ष से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। क्लब के मुख्य निर्देशक बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा 10 सितंबर को रामलीला का शुभारंभ पुराना थाना ग्राउंड, नजदीक परशुराम चौक पर होगा।
विज्ञापन

क्लब के सदस्यों द्वारा बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी जोकि पिछले 52 वर्षों से सिख धर्म से संबंधित होते हुए भी इस रामलीला में राम भक्त हनुमान जी की भूमिका निभाते आ रहे है जोकि हिंदू सिख एकता व आपसी भाईचारे की एक मिसाल है, उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। प्रधान मास्टर सुंदर लाल व दिलबाग चौहान ने सरकार से मांग की कि भट्टी को आपसी भाईचारे के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित करना चाहिए। बैठक में श्रीगणेश का पूजन किया गया। बैठक में क्लब के संरक्षक सुरेंद्र गुप्ता, चेयरमैन राजेंद्र गर्ग, प्रधान मास्टर सुंदर लाल, उप प्रधान गुलशन रतड़ा, महासचिव महेंद्र ठाकुर, सह सचिव राम अवतार मित्तल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कालडा, महानिदेशक बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी, निर्देशक राजेश बंसल, प्रबंधक रमेश शर्मा, सह प्रबंधक रमेश चुघ, निर्देशक मोहन लाल नागपाल अमीन, सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed