फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   summar, loo, kurukshetra

एकाएक चढ़ा पारा, अब और सताएगी गर्मी

Mon, 08 May 2017 12:31 AM IST
summar, loo, kurukshetra
summar, loo, kurukshetra Updated Mon, 08 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
summar, loo, kurukshetra
woman on road - फोटो : bureau

विज्ञापन
भीषण गर्मी ने अब अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है, जिसके साथ ही मई माह के पहले सप्ताह में जून माह के मध्य का एहसास होने लगा है। दिन भर गर्मी के साथ-साथ लू के थपेड़े जन जीवन को अस्त व्यस्त करने लगे हैं। जहां लोगों का जीना मुहाल सा होने लगा है वहीं धर्मनगरी के बाजारों से लेकर सार्वजनिक स्थलों की रौनक भी छीन ली है। इसी सप्ताह ही पारा हर रोज बढ़ने लगा है तो लोग इससे बचने के प्रयासों में भी जुट गए हैं। यह गर्मी व दिन भर चलने वाली लू का ही असर है कि जहां लोग सुबह करीब 11 बजे से लेकर सांय पांच बजे तक घरों में ही दुबकने लगे हैं वहीं ठंडे पेय पदार्थों का भी जमकर सहारा लिया जा रहा है। घरों में भी लोग कूलर और एसी का दिन रात सहारा लेेने में लगे हैं तो वहीं इन उत्पादों व ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी चरम पर पहुंच चुकी है। मुख्य बाजार सहित अन्य बाजारों में दोपहर से लेकर सांय करीब चार बजे तक विरानी सी छाई रहती है। कपड़ा , जूते, आभूषण, बर्तन, प्लास्टिक व अन्य समान के दुकानदारों की मानें तो दिन में गर्मी के चलते कारोबार पर 40 फीसदी असर पड़ने लगा है। वहीं रेलवे स्टेशन, बस अड्डे व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों की भीड़ न के बराबर ही दिखाई देने लगी है। लोग जरूरी कार्यों के चलते ही घरों से बाहर निकलने लगे है तो बिजली व पानी की खपत में भी भारी इजाफा हो गया है। जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अशोक खंडूजा का कहना है कि करीब 50 फीसदी पानी की खपत बढ़ चुकी है, जिसके चलते इसे पूरा करने के लिए व्याप्क प्रबंध करने पड़े है।      
               
अगले सप्ताह भर यह तापमान रहने की संभावना                  
तिथि---- अधिकतम --------- न्यूनतम                  
8 मई--- 42 डिग्री-----------26 डिग्री                  
9 मई--- 42 डिग्री---------- 27 डिग्री                  
10 मई-- 41 डिग्री---------- 27 डिग्री                  
11 मई-- 42 डिग्री ---------  27 डिग्री                  
12 मई-- 42 डिग्री---------- 28 डिग्री                  
13 मई-- 43 डिग्री---------  28 डिग्री                  
-------------------------                  
पहले सप्ताह में रही राहत                  
हालांकि अप्रैल माह में गर्मी ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे, लेकिन मई माह के पहले सप्ताह में  भीषण गर्मी से कुछ राहत रही। 30 अप्रैल रविवार को जहां हल्की बारिश हुई तो वहीं इसके बाद भी आसमान में कई दिनों तक हल्के बादल रहे। जिसके चलते एक मई को 41 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम पारा सप्ताह भर 37 डिग्री के आसपास ही रहा, जिसके चलते लोगों ने कुछ राहत महसूस की।                   
विज्ञापन

            
बढ़ जाती है पेट की बीमारियां : डॉ चावला  
               
-- लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के फिजीशियन डॉ गौरव चावला का कहना है कि अधिक गर्मी के मौसम में पेट की बीमारियां बढ़ जाती है, जिसके बाद पानी की कमी, बुखार, आंखों में जलन सहित अन्य बीमारी भी शुरू हो जाती है। जबकि प्रचंड गर्मी होने से  दिमाग की नशें भी प्रभावित हो सकती है। वर्तमान में चल रहे मौसम में घर से निकलते समय मुह व सिर ढकने के अलावा पानी पीना चाहिए और बाहर से घर जाने के कुछ समय बाद फिर पानी पीना चाहिए। छाछ, नींबू पानी व जूस आदि दूसरे ठंडे पेय पदार्थ भी सेवन करने चाहिए। गर्मी के मौसम में शरीर के लिए हानिकारक किटाणुओं को पानी में भी उचित तापमान मिल जाता है, जिसके चलते सीधे पानी पीने से मनुष्य अधिक बीमार होने की संभावना होती है। ऐसे में  पीने का पानी उबालने केे बाद ठंडा करके पीना चाहिए जबकि खाना भी एक घंटे से अधिक समय तक नहीं रखा जाना चाहिए। बिना फ्रिज व ठंडे स्थान के खाना नहीं रखना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed