फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sugar mill is a boon for sugarcane producers

Kurukshetra News: शुगर मिल गन्ना उत्पादकों के लिए वरदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill is a boon for sugarcane producers
शाहाबाद। शाहाबाद शुगर मिल में किसानों से बातचीत करती जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर ने कहा कि शाहाबाद शुगर मिल गन्ना उत्पादकों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस मिल में गन्ना लाने वाले हजारों किसान खुश है और मिल प्रबंधकों की तरफ से तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। इतना ही नहीं किसानों और अधिकारियों के प्रयास से शुगर मिल कई अवार्ड भी हासिल कर चुकी है।
जिप चेयरमैन बुधवार को शुगर मिल में किसानों, अधिकारियों व स्टाफ के सदस्यों के साथ बातचीत कर रही थी। इससे पहले जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर ने शाहबाद शुगर मिल का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस दौरान शाहाबाद शुगर मिल के प्रबंधक निदेशक विरेन्द्र चौधरी ने शाहबाद शुगर मिल के हर कक्ष के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों द्वारा मिल में गन्ने के साथ प्रवेश करने से लेकर चीनी बनाकर मार्केट तक भेजने के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही किसानों और अधिकारियों के प्रयासों से शाहबाद शुगर मिल द्वारा अब तक हासिल की गई तमाम उपलब्धियों और अवार्ड के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिप चेयरमैन ने किसानों और अधिकारियों से शाहबाद शुगर मिल को लेकर सीधा संवाद किया और कहा कि किसान देश के अन्नदाता है। इन किसानों की मेहनत के कारण ही गन्ने की उपज पैदा होती है और इस गन्ने से चीनी और अन्य उत्पाद पैदा होते है। जिनका सेवन हर नागरिक कर रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के प्रयास से गन्ना उत्पादकों को निर्धारित समय के अंदर फसल का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed