फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Suddenly Chief Minister reached Sant Singh Ishar Singh School

Kurukshetra News: अचानक मुख्यमंत्री पहुंचे संत सिंह ईशर सिंह स्कूल

Thu, 25 May 2023 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 25 May 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Suddenly Chief Minister reached Sant Singh Ishar Singh School
पिहोवा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल महेंद्रगढ़ जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले पिहोवा के संत ईशर सिंह पब्लिक स्कूल में अचानक पहुंचे। यहां पहुंचने पर स्कूल प्रशासन के साथ-साथ विद्यार्थी भी आश्चर्यचकित रह गए कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल उनके स्कूल में पहुंचे है।
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन ने एकाएक मुख्यमंत्री के लिए प्रबंध किए। इस दौरान हरियाणा के प्रिंटिंग और स्टेशनरी मंत्री संदीप सिंह भी पिहोवा हलके में चल रहे कार्यक्रमों को बीच में छोड़कर मुख्यमंत्री का स्वागत करने पहुंचे।
विज्ञापन

दरअसल, मुख्यमंत्री बुधवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ में जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जा रहे थे, मगर मौसम की खराबी के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकता था। इस लिहाज से मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से जाने का निर्णय लिया। पिहोवा के पास पहुंचने पर उनको सूचना दी कि मौसम साफ है और वे हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। उनके आदेश पर हेलीकॉप्टर ने चंडीगढ़ से उड़ान भरी। तब तक मुख्यमंत्री संत ईशर सिंह स्कूल में रुके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रुकने के प्रबंध किए गए। मुख्यमंत्री ने स्कूल के प्राचार्य रमेश सिंह ठाकुर से स्कूल के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। स्कूल के प्राचार्य ने मुख्यमंत्री को बताया कि दिवंगत संत ईशर सिंह पब्लिक स्कूल बाबा संत मान सिंह की ओर से संचालित संस्था की ओर ये चलाया जा रहा है।

राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को महेंद्रगढ़ जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जाना था। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पिहोवा तक पहुंचे थे और इसके बाद हेलिकाप्टर से महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल और निजी सचिव अभिमन्यु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed