फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sucide

पत्नी को मायके भेजकर, फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
sucide
गांधी नगर में पत्नी को मायके भेज एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सूचना पर कृष्णा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय वासुदेव वासी गांव लंडोरा (करनाल) के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वासुदेव पिछले दो साल अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गली नंबर 3 गांधी नगर में किराए पर रह रहा था। गत दिवस शाम को वासु काम से वापस लौटकर अपने कमरे पर आया था। उसने अपनी पत्नी से पहले खाना मांगा और खाना खाने के बाद उसकी पत्नी को बच्चों सहित मायके भेज दिया। इसी बीच वासु ने संदिग्ध परिस्थितियों में चुन्नी से फंदा लगा लिया। मायके से वापस पहुंची पत्नी ने वासु को फंदा से लटका देखा। बच्ची को खिड़की के रास्ते से कमरे में भेजा और दरवाजा खुलवाया। इसके बाद परिजन वासुदेव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने भी किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराया। पुलिस ने बयान दर्ज कर 174 की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed