फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Such ideology which creates differences among people should be rejected in life: Deependra

ऐसी विचारधारा जो आपस में फर्क डाले उसे जीवन में नकार देना चाहिए : दीपेंद्र

Tue, 19 May 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 19 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Such ideology which creates differences among people should be rejected in life: Deependra
शाहाबाद। गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा।
शाहाबाद। सांसद दीपेंद्र हुड्डा सोमवार को स्टेशन माजरी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित रविदासिया समाज के तीसरे विशाल संत सम्मेलन में पहुंचे और संत रविदास जी को नमन किया। उन्होंने कहा कि 15वीं सदी में जो बात गुरु रविदास जी ने कही थी वो आज भी उतनी ही प्रासंगिक है और उसे आधुनिक विज्ञान ने भी प्रमाणित कर दिया है कि इंसान इंसान में कोई फ़र्क नहीं हो सकता। उनके संदेश की गूंज आज भी विश्व के कोने कोने में सुनाई देती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रविदास जी ने कहा था कि जन्म से नहीं कर्म से मनुष्य की पहचान होती है। ऐसा कोई भी विचार या विचारधारा जो आपस में फ़र्क डाले उसे नकार देना चाहिए। संत रविदास जी ने हमेशा एकता, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। उनके प्रेरक विचार, उपदेश और शिक्षा हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन



सांसद ने इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार की अर्थनीति फेल हो चुकी है देश की अर्थव्यवस्था संकट के दौर से गुजर रही है। गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था भयानक मोड़ पर आकार खड़ी हो गई है। देश के इतिहास में रुपया कभी डॉलर के मुकाबले इतना नहीं गिरा जितना बीजेपी सरकार में गिर चुका है। बीजेपी सरकार ने ऐसे हालात बना दिए हैं कि देश में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर हर दूसरे साल लीक हो रहा है इससे युवा डिप्रेशन में जा रहे हैं। बीजेपी सरकार साफ-सुथरे ढंग से एक परीक्षा भी नहीं करवा पा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देना चाहिए। पिछले 12 वर्षों से पेपर लीक क्यों हो रहे हैं इस पर सरकार को मंथन करना चाहिए और देश के महत्त्वपूर्ण विषयों का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हुड्डा ने कहा कि देश के इतिहास में पेट्रोल डीजल, फर्टिलाइजर कभी इतना महंगा नहीं हुआ जितना इस सरकार में हो गया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कर्मबीर बौद्ध, विधायक रामकरण काला, विधायक मनदीप चट्ठा, कुरुक्षेत्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक मेवा सिंह, हिमांशु अरोड़ा, रवि कुंडली, गुलशन कवात्रा, श्याम कक्कड़, सुनीता नेहरा सहित अनेकों अन्य लोग मौजूद रहे।

शाहाबाद। गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा।

शाहाबाद। गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed