फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Such a booth where everything will be seen pink, will be the center of attraction for every voter.

Kurukshetra News: ऐसा बूथ जहां सब कुछ नजर आएगा पिंक, हर मतदाता के लिए होगा आकर्षण का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Such a booth where everything will be seen pink, will be the center of attraction for every voter.
कुरुक्षेत्र। पिंक बूथ पर पिंक रंग से रंगोली बनाती हुई कर्मचारी। संवाद - फोटो : रेनबो ट्राउट मछली। संवाद
कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनाव में धर्मनगरी में महिलाओं के लिए खासतौर पर पिंक बूथ बनाया गया है ताकि महिलाएं ज्यादा से ज्यादा आकर्षित होकर मतदान करने बूथ पर पहुंचे। पिंक बूथ की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया कपड़ा, टेबल क्लॉथ, गुब्बारे, रंगोली, सेल्फी प्वाइंट से लेकर हर व्यवस्था में गुलाबी रंग का प्रयोग किया गया है। यह बूथ बाल भवन पब्लिक स्कूल में बनाया गया है, जिसे पिंक पोलिंग स्टेशन का नाम दिया गया है।
विज्ञापन

पिंक बूथ को बनाने का उद्देश्य है कि हर महिला व पुरुष को वोट देने का सुखद अनुभव हो। ये मतदाताओं को बूथ तक लेकर आने की पहल है, ताकि चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी हो सके। इसमें छोटे बच्चे को फीडिंग कराने के लिए विशेष कॉर्नर बनाया गया है और चार साल तक के बच्चों के लिए क्रेश एरिया बनाया गया है, जिसमें खिलौने रखे गए हैं कि मां के साथ आए बच्चे वहां पर खेलकर समय व्यतीत कर सके। सोशल मीडिया पर सेल्फी डालने के चलन को देखते हुए पिंक बूथ पर पिंक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जिसमें वोट करने के पश्चात महिलाएं फोटो लेकर अपलोड कर सकेंगी।
विज्ञापन

पिंक बूथ पर तैनात चुनाव अधिकारी से लेकर सुरक्षा अधिकारी सहित अन्य स्टाफ में केवल महिलाएं होगी। पिंक बूथ वैसे तो विशेष तौर पर महिलाओं के आकर्षण के लिए बनाया गया है, लेकिन इस पर पुरुष भी मतदान कर सकते हैं। खास बात यह है कि बूथ पर मौजूद स्टाफ भी पिंक ड्रेस में होगा। थानेसर के अलावा आर्य कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल शाहाबाद, राजकीय स्कूल लाडवा और पिहोवा के गढ़ी लांगरी में भी पिंक बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ लाख 53 हजार 461 महिलाएं मतदान कर सांसद प्रतिनिधि का करेंगी चयन
लोकसभा कुरुक्षेत्र से सांसद के चयन के लिए आठ लाख 53 हजार 461 महिला मतदाता है, जिसमें सबसे ज्यादा कैथल जिले में तीन लाख 87 हजार 978 महिला मतदाता है। जबकि कुरुक्षेत्र जिले में तीन लाख 68 हजार 673 महिला मतदाता और यमुनानगर जिले के रादौर में 96 हजार 810 महिला मतदाता है जो अपने मत का प्रयोग कर महिलाओं के हित में कार्य करने वाले प्रत्याशी का चयन करेंगी।

कुरुक्षेत्र। पिंक बूथ पर पिंक रंग से रंगोली बनाती हुई कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। पिंक बूथ पर पिंक रंग से रंगोली बनाती हुई कर्मचारी। संवाद- फोटो : रेनबो ट्राउट मछली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed