{"_id":"6918dee578ccb8eb9f047b30","slug":"subsidy-will-be-available-on-sugarcane-seed-co-15023-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-145353-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गन्ना बीज सीओ 15023 पर मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गन्ना बीज सीओ 15023 पर मिलेगा अनुदान
Sun, 16 Nov 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। गन्ना तकनीकी परियोजना के तहत कृषि तथा किसान कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2025-26 में गन्ने की नोटिफाइड, सिफारिश की गई नई किस्मों की बिजाई करने के लिए प्रेरित किया गया।
विभाग के सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. बलजिंद्र सिंह ने कहा कि विभागीय गन्ना स्कीम सीओ 15023 से बिजाई करने पर पांच हजार रुपये प्रति एकड़, चौड़ा विधि के माध्यम से गन्ना बिजाई पर तीन हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान के तौर पर दिए जा रहे हैं।
किसानों को नई तकनीकों का उपयोग करने के लिए व गन्ने की खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इसी तरह सिंगल बड़ विधि से बुआई करवाने पर तीन हजार रुपये प्रति एकड़, एमएचएटी नर्सरी कराने पर पांच हजार प्रति एकड़ व गन्ना बीज सीओ 15023 को बेचने पर पांच हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ने फसल की कटाई के लिए मिनी शुगरकेन हारवेस्टर किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर अधिकतम एक लाख की सब्सिडी दी जानी है। संवाद