फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sub Inspector accuses senior of killing and abetting suicide

सब इंस्पेक्टर ने सीनियर पर लगाया जान मारने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sub Inspector accuses senior of killing and abetting suicide
डीएफएससी के एक सब इंस्पेक्टर ने विभाग के ही इंस्पेक्टर पर काम में दखल देने, जान से मारने की धमकी और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। सब इंस्पेक्टर ने मामले की लिखित शिकायत विभाग के जिला अधिकारी को सौंपी है।
विज्ञापन

शिकायत में कुरुक्षेत्र के चर्चित डीएफएससी इंस्पेक्टर आशीष डांगी द्वारा आत्महत्या करने के मामले का जिक्र किया गया है। आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर उसे आशीष डांगी के जैसे आत्महत्या करने या फिर जान से मारने की धमकी दे रहा है। विभाग को दी अपनी शिकायत में लाडवा केंद्र पर तैनात सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने कहा कि 25 अगस्त को उसे लाडवा केंद्र पर गेहूं खरीद कार्य व वितरण में सहयोग के लिए तैनात किया गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि उसी दिन से एक इंस्पेक्टर उसके काम में दखलंदाजी करके उसे काम करने से रोक रहा है। इंस्पेक्टर उस पर विभाग के किसी अन्य व्यक्ति से काम करवाने के लिए फोन करके दबाव बना रहा है। आरोप है कि जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उक्त ने उसे 18 सितंबर को फोन करके धमकाया तथा व्हाट्सएप पर भी कॉल करके धमकाया था। उसे धमकी दी कि अगर वह उसके काम में दखलंदाजी करेगा तो उसका अंजाम बुरा होगा। या तो वह इंस्पेक्टर आशीष डांगी की तरह आत्महत्या कर ले नहीं तो वह उसे जान से मार देगा। शिकायत में पूर्व की घटना का जिक्र किया गया, जिसमें इंस्पेक्टर आशीष डांगी ने कुरुक्षेत्र कार्यालय में आत्महत्या कर ली थी और आरोप उक्त इंस्पेक्टर पर लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को डीएफएससी केके गोयल ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। अभी तक ऐसी कोई शिकायत भी प्राप्त नहीं हुई है। अगर कोई शिकायत प्राप्त हुई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

मामले को लेकर विभाग के इंस्पेक्टर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी को कोई धमकी नहीं दी है। आरोप में कोई सच्चाई नहीं है और जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed