फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students will learn the tricks of writing and presentation skills.

Kurukshetra News: विद्यार्थी लेखन और प्रस्तुति कौशल बढ़ाने के सीखेंगे गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Students will learn the tricks of writing and presentation skills.
कुरुक्षेत्र। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कुरुक्षेत्र (एनआईटी) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में तकनीकी लेखन और प्रस्तुति के कौशल को बढ़ाने पर पांच दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन विभागाध्यक्ष प्रो. हरि सिंह ने किया। समन्वयक डॉ. दिनेश राठौड़ ने बताया कि ऑनलाइन कार्यशाला में देश भर के विभिन्न 12 से 14 राज्यों के 80 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में विद्यार्थियों को तकनीकी लेखन और प्रस्तुति के कौशल को बढ़ाने के तरीके बताये जाएंगे। कार्यशाला में इसके औद्योगिक और शैक्षणिक उपयोगिता के संदर्भ में विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाएगा। थीसिस, रिपोर्ट और पेपर लेखन, सम्मेलन पेपर लेखन, पीपीटीएक्स तैयारी और प्रस्तुति, सॉफ्टवेयर और एमएस ऑफिस का उपयोग करके कागजात और थीसिस के लिए संदर्भ और उद्धरण, अनुसंधान दृष्टिकोण और प्रेरणा, पेटेंट प्रारूपण और फाइलिंग सहित अन्य गतिविधियां का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रो. हरि सिंह ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित करने के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और इस तरह के और अधिक कार्यक्रम आयोजित करने की सलाह दी ताकि आने वाले भविष्य में और अधिक सहयोगात्मक शैक्षणिक और अनुसंधान कार्य का प्रयास किया जा सकें। इस तरह की ऑनलाइन कार्यशाला के उद्देश्य प्रतिभागियों को पेटेंट दाखिल करने के कौशल के साथ-साथ आवश्यक प्रस्तुति कौशल के साथ तकनीकी लेखन के लिए प्रशिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम बनाएंगे, जो आगे चलकर हमारे देश का समग्र विकास होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर डॉ. रवि प्रताप सिंह, डॉ. विकास कुमार, डॉ. राजीव राठी और डॉ. पंकज सहलोत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed