फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students will have to submit ABC ID by 28th, KU issued notification

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को 28 तक जमा करनी होगी एबीसी आईडी, कुवि ने जारी की अधिसूचना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Students will have to submit ABC ID by 28th, KU issued notification
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में सभी छात्र जिन्होंने मई या दिसंबर 2024 में कुवि में किसी भी परीक्षा को पास किया है और अभी तक अपने संबंधित कॉलेज, विभाग या संस्थान में अपनी एबीसी आईडी ‘एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट’ जमा नहीं की है, उन्हें 28 जून तक एबीसी आईडी जमा करना आवश्यक है। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि डिजिलॉकर पर अपलोड किए गए डीएमसी (विस्तृत अंक प्रमाणपत्र) व्यापक रूप से स्वीकार किए जाते हैं, जो खासकर विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए लाभकारी है। आईटी सेल के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार मित्तल ने बताया कि छात्रों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी एबीसी आईडी समय पर जमा करना सुनिश्चित करने की दृढ़ता से सलाह दी गई है। निर्धारित समय तक एबीसी आईडी जमा न कराने पर उनका शैक्षणिक डेटा डिजिलॉकर पर उपलब्ध नहीं होगा और इससे उत्पन्न होने वाली किसी भी कठिनाई के लिए छात्र स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed