फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students were motivated to follow the road rules

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को सड़क नियमों का पालन करने के लिए किया प्रेरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Students were motivated to follow the road rules
शाहाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलसाना में रोड रूल्स-लाइफ टूल्स विषय के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। प्रिंसिपल अनीता अरोड़ा ने कहा कि जीवन की सुरक्षा के लिए सड़क नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं भी इन नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। अर्थशास्त्र के प्राध्यापक राजकुमार कथूरिया ने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि भारत में प्रतिवर्ष लगभग 1.8 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं और लगभग चार लाख लोग घायल होते हैं। इसका प्रमुख कारण ट्रैफिक नियमों की अनदेखी है।
विज्ञापन


पंजाबी प्राध्यापक बहादुर सिंह ने छात्रों को सलाह दी कि वे बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएं, हेलमेट अवश्य पहनें, रात के समय विशेष सावधानी रखें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। 10वीं कक्षा की छात्रा मानसी ने विद्यार्थियों से ट्रैफिक लाइट का सही तरीके से पालन करने की अपील की। इस मौके पर अंग्रेजी प्राध्यापक सतीश गोयल, राजनीति विज्ञान प्राध्यापक शैलेंद्र, गणित प्राध्यापक अश्विनी सहित अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed