फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students were made aware about women safety

Kurukshetra News: छात्राओं को महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware about women safety
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस द्वारा महिलाओं और विशेष रूप से लड़कियों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस की टीमों द्वारा शिक्षण संस्थानों में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सेफ सिटी की टीम ने पॉलिटेक्निकल कॉलेज उमरी में छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराधों के बारे में जानकारी दी। टीम ने लड़कियों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया। लड़कियों को संबोधित करते हुए सेफ सिटी टीम की कॉन्स्टेबल रीना ने कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप लाॅन्च किया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्गा शक्ति एप का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed