फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students were made aware about drug abuse

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware about drug abuse
कुरुक्षेत्र। पुलिस की नशामुक्त टीम ने मंगलवार को थाना सदर थानेसर व थाना लाडवा क्षेत्र के विभिन्न निजी व राजकीय स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को जागरूक किया और नशा न करने की शपथ दिलवाई। टीम ने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस और आमजन के सहयोग से नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने स्कूल में मौजूद विद्यार्थियों से कहा कि यदि आसपास में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस थाने में दें। यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed