फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students visited the state level law exhibition

Kurukshetra News: छात्रों ने किया राज्य स्तरीय कानून प्रदर्शनी का भ्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Students visited the state level law exhibition
बाबैन। महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर, प्रहलादपुर के छात्र प्रर्दशनी में हिस्सा ले - फोटो : credit
बाबैन। महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर बहलोलपुर के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र के मेला ग्राउंड में आयोजित तीन नए कानूनों की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता और सामाजिक समझ बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। संस्थान से राज्य स्तरीय कानून प्रदर्शनी के लिए छात्रों को रवाना करते हुए कृष्मन सिंह सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर, सांसद नवीन जिंदल की पहल पर स्थापित एक अग्रणी प्रशिक्षण केंद्र है जिसका उद्देश्य युवाओं को आधुनिक कौशलों के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी बोध कराना है। उन्होंने बताया कि मेला ग्राउंड में लगी यह कानून प्रदर्शनी तीन नए आपराधिक कानूनों से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत करती है। इसमें घटना स्थल, कंट्रोल रूम, ऑनलाइन रिपोर्ट, पोस्टमार्टम और अदालत में होने वाली प्रक्रिया को छात्रों ने नाटकीय रूप में समझा। कानून प्रदर्शनी के भ्रमण के अंत में छात्रों ने इसे एक प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed