फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students took to the streets to demand a change of subject and staged a sit-in at the Vice Chancellor's office.

Kurukshetra News: विषय बदलवाने के लिए सड़क पर उतरे छात्र, कुलपति कार्यालय पर दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Students took to the streets to demand a change of subject and staged a sit-in at the Vice Chancellor's office.
कुरुक्षेत्र। कुलपति कार्यालय के समक्ष धरना देते छात्र। संवाद 
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस संस्थान में सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें मल्टीपल डिसिप्लिन कोर्स के तहत विषय अलॉट किए गए हैं। छात्र इन विषयों को बदलवाना चाहते हैं। मंगलवार को छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए। उन्होंने कुलपति कार्यालय के समक्ष धरना दिया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इंडियन नेशनल लोकदल छात्र संगठन के बैनर तले साहिल नेहरा, रोहित, हरविंद्र मलिक, देवा और सिमरन सहित अन्य छात्र शामिल थे। उन्होंने बताया कि वे मल्टीपल डिसिप्लिन कोर्स के विषय बदलवाना चाहते हैं। इनमें कई विषय हैं, लेकिन संस्थान प्रबंधन इस पर तैयार नहीं है। ऐसे में छात्रों के समक्ष बड़ा संकट खड़ा हो चुका है। संस्थान के 168 से ज्यादा छात्र-छात्राएं विषय बदलना चाहते हैं। उनका मानना है कि इससे उनकी पढ़ाई सुचारू होगी। वे बेहतर अंक भी अर्जित कर पाएंगे।
विज्ञापन


कुलसचिव से मुलाकात
छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव प्रो वीरेंद्र पाल से मुलाकात की। कुलसचिव ने उनकी समस्या को जानने का आश्वासन दिया। उन्होंने समाधान किए जाने का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed