फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students took out funeral procession

विद्यार्थियों ने शवयात्रा निकाल जताई नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Students took out funeral procession
Students took out funeral procession - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने 17वें दिन विवि. प्रशासन का पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया। इससे पहले विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में प्रशासन के पुतले की शवयात्रा निकाली। तीन बजे सभी विद्यार्थी कॉलेज परिसर में एकत्रित हुए। यहां पर नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों ने विवि. प्रशासन का पुतला बनाया तथा शवयात्रा निकालते हुए धरना स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुतले के मुख पर कालिख पोतकर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विवि. प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा रोष जताया। वहीं विक्रांत, शालू, शुभम व पूजा दूसरे दिन क्रमिक अनशन पर रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा जब तक आयुष विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों को पूरा नहीं करता तब तक उनका धरना प्रदर्शन और अनशन जारी रहेगा। उनकी सभी मांगे जायज हैं। अभी तक उनका धरना प्रदर्शन शांतिमय चल रहा था। अब उनका प्रदर्शन उग्र हो गया है। 17 दिन बीत जाने के बाद उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। वह लोग विवि. प्रशासन से लेकर शासन तक ज्ञापन के जरिये अपनी मांगें पहुंचा चुके हैं, मगर अब तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन

यह कर रहे मांग
यहां बता दें कि विद्यार्थी पिछले 17 दिन से एमबीबीएस विद्यार्थियों के समान इंटर्नशिप भत्ता तथा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बढ़ाने सहित अन्य लंबित मांगों के लिए आंदोलनरत हैं। अपनी मांगों के समर्थन में विद्यार्थी सांसद नायब सैनी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप चुके हैं। विद्यार्थियों को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का भी समर्थन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed