फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students took information about working of SEBI and stock exchange

Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने सेबी की कार्यप्रणाली और स्टॉक एक्सचेंज की ली जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Students took information about working of SEBI and stock exchange
इस्माईलाबाद। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद एवं समग्र शिक्षा हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में शहीद बलवीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ स्थित सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के क्षेत्रीय कार्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सेबी की कार्यप्रणाली जानी और बैंकिंग व फाइनेंस की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अजायब सिंह सांगवान ने बताया कि विद्यालय में आईटी और बैंकिंग एंड फाइनेंस नामक दो स्किल विषय चलाए जा रहे हैं। जिसमें समय-समय पर विद्यार्थियों को इंडस्ट्रियल विजिट पर ले जाया जाता है। इसी कड़ी में वोकेशनल टीचर राजविंदर सांगवान की अगुवाई में बैंकिंग एंड फाइनेंस के 29 विद्यार्थियों के दल ने चंडीगढ़ स्थित सेबी कार्यालय का भ्रमण किया और वहां की कार्यप्रणाली को समझा।
विज्ञापन

सेबी के एडिशनल जनरल मैनेजर मोहिता दहिया ने विद्यार्थियों को सेबी की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया। भारत सरकार ने सेबी अधिनियम 1992 में पारित किया। सेबी को गैर-संवैधानिक से संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ। सेबी का मुख्य उद्देश्य स्टॉक एक्सचेंज और अन्य प्रतिभूति बाजारों के रेगुलेशन को नियंत्रित करना है। विद्यार्थियों ने भी सेबी से जुड़े प्रश्न पूछे। बीएसई की उमा रानी ने स्टॉक एक्सचेंज और शेयर मार्केट को रोचक तरीके से समझाया। विद्यार्थियों के दल के साथ अंग्रेजी प्राध्यापक जितेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed