फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students spent the night awake in the hostel, many returned home early in the morning.

Kurukshetra News: हॉस्टल में छात्रों ने जागकर काटी रात, कई सुबह होते ही घर लौटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Students spent the night awake in the hostel, many returned home early in the morning.
कुरुक्षेत्र। दस दिन में एनआईटी के छात्रावास नंबर आठ के एक ही ब्लॉक में दो छात्रों के आत्महत्या करने की घटनाओं से छात्र सकते में हैं। बुधवार रात प्रियांशु की आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद छात्रावास में रहने वाले अन्य छात्रों ने पूरी रात डर के साए में जागते हुए गुजारी। कई छात्र सुबह होते ही अपने कमरे को ताला लगा कर पहली ट्रेन व बस से घर चले गए।
विज्ञापन

छात्रावास में फिलहाल वही छात्र रुके हैं जिनके मिड टर्म पेपर चल रहे हैं। ये छात्र भी रात को दो-दो तीन-तीन के समूह में एक साथ सो रहे हैं। छात्रावास में प्रियांशु के कमरे के नजदीक के कमरे में रहने वाले फरीदाबाद निवासी एक छात्र ने बताया कि उन्हें इस बारे में रात के 11 बजे उस समय पता चला जब दूसरे छात्रावास में रहने वाले उनके दोस्त ने उन्हें इस बारे में पूछा।
विज्ञापन

इसके बाद जब वह फोन बंद कर बाहर निकले तो पूरा छात्रावास के लोग काॅरिडोर व नीचे पार्क में एकत्रित थे। रात दो बजे तक पुलिस प्रशासन कार्रवाई करता रहा। इस दौरान उन्होंने पूरे काॅरिडोर को सील करके रखा। पुलिस शव को यहां से अपने साथ लेकर गई। वह और उसके साथी रात भर सकते के चलते एक-दूसरे के साथ रहे और तो नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed