{"_id":"6adaacbe7bb427a0b309c82f","slug":"students-showcased-their-talent-in-poster-making-and-bgmi-tournaments-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-163118-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग और बीजीएमआई टूर्नामेंट में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग और बीजीएमआई टूर्नामेंट में दिखाई प्रतिभा
Fri, 23 Oct 2026 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:09 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय एनिमेशन दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को सप्ताहव्यापी कार्यक्रम ‘एनिमेशन वीक’ शुरू हो गया। पहले दिन हस्तनिर्मित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता और बीजीएमआई ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता प्रतिभा दिखाई।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम संस्थान की निदेशक प्रो. (डॉ.) बिंदु शर्मा की अगुवाई में शुरू हुआ। गतिविधि प्रभारी डॉ. आबिद अली ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों, कल्पनाशीलता और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। वहीं, बीजीएमआई टूर्नामेंट में प्रतिभागियों के बीच रणनीति बनाने, टीम भावना और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता देखने को मिली। कार्यक्रम समन्वयक राहुल अरोड़ा ने कहा कि डिजिटल युग में एनिमेशन, दृश्य कला और गेमिंग मनोरंजन के साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति और करियर निर्माण के महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। आयोजकों के अनुसार, आगामी दिनों में डिजिटल विज्ञापन, त्रि-आयामी डिजाइन और लघु फिल्म निर्माण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को नए कौशल सीखने और मीडिया एवं एनिमेशन उद्योग की कार्यप्रणाली को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिलेगा। संवाद