{"_id":"67e853f29600317e7b01390e","slug":"students-should-understand-parliamentary-process-and-imbibe-democratic-values-jindal-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-133466-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संसदीय प्रक्रिया को समझें और लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करें : जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संसदीय प्रक्रिया को समझें और लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करें : जिंदल
विज्ञापन
शाहाबाद। मारकंडा नेशनल कॉलेज के सभागार में केंद्र सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में सत्रहवीं युवा संसद का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद नवीन जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष यशपाल वधवा और उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुलयानी ने स्वागत किया। संसदीय कार्य मंत्रालय के समूह संयोजक डॉ. दिनेश चहल और शिक्षाविद डॉ. हरभजन बंसल (पूर्व रजिस्ट्रार, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय) का स्वागत प्रबंधक समिति के महासचिव प्रेम नाथ गंभीर, कोषाध्यक्ष संजीव कालड़ा एवं प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी ने किया।
युवा संसद की संयोजिका, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शालिनी शर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को संसदीय प्रक्रिया से अवगत कराने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। युवा संसद की कार्यवाही 55 मिनट तक चली, जिसमें 55 विद्यार्थियों ने विभिन्न संसदीय भूमिकाएं निभाईं। कार्यवाही के दौरान शपथ ग्रहण, नए मंत्रियों का परिचय, श्रद्धांजलि, प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, राज्यसभा का संदेश, प्रवासी भारतीयों की वापसी, महिला सुरक्षा, खेल, बांग्लादेशी घुसपैठ और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसके बाद जनसंख्या नियंत्रण विधेयक 2025 सदन में प्रस्तुत किया गया और बहुमत से पारित हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने सभी का विस्तृत परिचय दिया।
सांसद ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए संसदीय प्रक्रिया को समझने और लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने पर बल दिया। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रेरित किया और अपनी तिरंगा फहराने की यात्रा का उल्लेख कर सभी को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता सुभाष कलसाना, प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुलयानी, महासचिव प्रेम नाथ गंभीर, कोषाध्यक्ष संजीव कालड़ा, प्रो. मंजू बंसल, सुरेंद्र काजल, डॉ. जवाहर लाल, डॉ. सुरेश, डॉ. प्राची, डॉ. दिव्या, कपिल, नेहा और श्वेता सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।