फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students should apply for UG-PG annual exams by April 4

Kurukshetra News: विद्यार्थी यूजी-पीजी वार्षिक परीक्षाओं के लिए चार अप्रैल तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Students should apply for UG-PG annual exams by April 4
कुरुक्षेत्र। कुवि का द्रोणाचार्य द्वार। - फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा द्वारा मई-जून में आयोजित होने वाली यूजी एवं पीजी (वार्षिक) परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें विद्यार्थी बिना किसी विलंब शुल्क के चार अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि यूजी एवं पीजी (वार्षिक) प्राइवेट के लिए फुल पेपर, रिअपीयर, कंपार्टमेंट, एडिशनल, इंप्रूवमेंट, पूर्व छात्र के लिए परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करने के लिए आईयूएमएस पोर्टल मई-जून परीक्षाओं हेतु पांच मार्च से खोल दिया गया है। छात्र विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार के पोर्टल के माध्यम से चार अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क अपने परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद अभ्यर्थी पांच से 15 अप्रैल के बीच विलंब शुल्क नॉर्मल फीस के साथ लेट फीस 500 रुपये, 16 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच एक हजार रुपये, 26 अप्रैल से पांच मई के लिए पांच हजार रुपये, छह मई से 15 मई के बीच लेट फीस 10 हजार रुपये और 16 मई से 20 मई के बीच लेट फीस 12 हजार के साथ फाॅर्म भर सकते हैं। डॉ. अंकेश्वर ने बताया कि जो प्राइवेट अभ्यर्थी परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात डेटशीट के अनुसार परीक्षा फाॅर्म जमा करेंगे वे उन परीक्षाओं में शामिल होने का दावा नहीं करेंगे, जो उनके परीक्षा फाॅर्म जमा करने से पूर्व आयोजित हो चुकी हैं। ये अभ्यर्थी केवल शेष विषयों और पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में ही शामिल होंगे। इसके लिए अभ्यर्थी को समय-समय पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर डेटशीट संबंधी शेड्यूल को देखना होगा।
विज्ञापन




दूरस्थ विद्यार्थी ऐसे करें आवेदन
डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि दूरस्थ विद्यार्थी जिन्होंने जुलाई 2023 से यूजी-पीजी वार्षिक कार्यक्रमों के प्रथम वर्ष के फुल पेपरों में आईयूएमएस पोर्टल पर अपना नामांकन कराया। वे अब रिअपीयर आने पर मई-जून के लिए अपने लॉग इन के माध्यम से प्रथम वर्ष के रिअपीयर श्रेणी में अपना फाॅर्म भर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पोर्टल पर जाकर दूरवर्ती स्टूडेंट्स पोर्टल पर अपना रिअपीयर फाॅर्म जमा करना होगा तथा इसके लिए परीक्षा शुल्क उपरोक्त की भांति रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएड विद्यार्थी महाविद्यालयों के माध्यम से जमा कराएं फॉर्म
डॉ. अंकेश्वर ने बताया कि सत्र मई-जून 2025 के लिए बीएड कार्यक्रम हेतु एडिशनल श्रेणी हेतु परीक्षा फाॅर्म एवं शुल्क प्राइवेट माध्यम से प्राप्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे सभी विद्यार्थी जिन्होंने बीएड प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, नियमित माध्यम या दूरस्थ माध्यम से उत्तीर्ण किया है तथा जो सत्र मई-जून 2025 के लिए बीएड के अंतर्गत अतिरिक्त श्रेणी हेतु आवेदन करना चाहते हैं। वे अपने परीक्षा फार्म एवं शुल्क संबद्ध महाविद्यालयों के माध्यम से जमा करें, जिसके लिए विस्तृत निर्देश एवं कार्यक्रम बाद में अधिसूचित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed