फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students shared their views on sports, nation building, technology and environment.

Kurukshetra News: खेल, राष्ट्र निर्माण, तकनीक और पर्यावरण पर विद्यार्थियों ने साझा किए विचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Students shared their views on sports, nation building, technology and environment.
कुरुक्षेत्र। विचार साझा करते विद्यार्थी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। एसएमबी गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक समूह चर्चा व भाषण गतिविधि का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय खेल पदक जीतने में भारत के समक्ष चुनौतियां और समाधान विषय पर समूह चर्चा हुई जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

समूह चर्चा के दौरान छात्रों ने खेल अवसंरचना की कमी, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण व कोचिंग सुविधाओं का अभाव, आर्थिक सहायता की सीमाएं, सामाजिक सोच, पारिवारिक सहयोग की कमी और प्रभावी खेल नीति जैसे अहम मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने इन समस्याओं के व्यावहारिक समाधान भी सुझाए, जैसे जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं का विकास, खिलाड़ियों को समय पर आर्थिक सहायता और खेलों के प्रति सकारात्मक सामाजिक वातावरण का निर्माण।
विज्ञापन

इसके बाद भाषण सत्र में विद्यार्थियों ने विविध प्रेरणादायक एवं समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रांशु ने भारतीय सशस्त्र बल विषय पर अनुशासन और समर्पण का संदेश दिया। कुणाल ने देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। अनमोल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया। विशु ने आधुनिक तकनीक का भविष्य विषय पर नवाचार की संभावनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुनिक ने जीवन कोई दौड़ नहीं विषय के माध्यम से सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। तन्मय ने प्रदूषण विषय पर पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उज्ज्वल ने भारत में मोटर स्पोर्ट्स की संभावनाओं एवं चुनौतियों को उजागर किया, जबकि तेजस ने परमाणु ऊर्जा पर ऊर्जा सुरक्षा और विकास में इसकी भूमिका बताई। प्रधानाचार्य अनिल मदान ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, विचारशीलता और प्रस्तुति कौशल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों को व्यक्तित्व विकास के लिए उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed