Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students seeking admission have two days left to apply.

Kurukshetra News: दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों के पास आवेदन के लिए दो दिन शेष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Students seeking admission have two days left to apply.
कुरुक्षेत्र। जिले के 13 सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की 8139 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है ऐसे में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों के पास आवेदन के लिए अब केवल दो दिन का समय बचा है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी संस्थानों में हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं, जहां आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज अपलोड करने और अन्य तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए सहायता दी जा रही है। कॉलेजों का कहना है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी अंतिम दिनों में आवेदन करते हैं, इसलिए समय रहते हमने पूरी तैयारी कर ली हैं। जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी गगन ने बताया कि 2 जून तक विद्यार्थी अपने आवेदन से संबंधित आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद 6 जून तक ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 10 जून को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होगी, जबकि 11 जून को पहली फाइनल मेरिट लिस्ट प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन


उनका कहना है कि मेरिट सूची जारी होने के बाद विद्यार्थियों को निर्धारित समय के भीतर फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करना होगा। विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




महत्वपूर्ण तिथियां

-31 मई : ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
-2 जून : आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि
-6 जून : ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन पूरा होगा
-10 जून : प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी
-11 जून : पहली फाइनल मेरिट लिस्ट जारी


हेल्प डेस्क से मिलेगी सहायता, फिलहाल कोई तारीख आगे नहीं बढ़ रही : डीएचईओ

डीएचईओ गगन ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेज संबंधी परेशानी होने पर कॉलेजों में बनाए गए हेल्प डेस्क पर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। दाखिले की कोई भी तारीख आगे बढ़ाने की सूचना अभी उनके पास नहीं हैं। फिलहाल दाखिले तय समय पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed