फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students protested and asked for scholarship, Kurukshetra

विद्यार्थियों ने धरना देकर मांगी छात्रवृत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Students protested and asked for scholarship, Kurukshetra
केयू के थर्ड गेट पर धरना देते छात्र युवा संघर्ष समिति के सदस्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के थर्ड गेट पर छात्र युवा संघर्ष समिति का प्रदर्शन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। विद्यार्थियों ने धरना देकर तत्काल छात्रवृत्ति जारी करने की मांग उठाई।
समिति के विश्वविद्यालय अध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति न आने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों की दो-तीन साल से छात्रवृत्ति रुकी हुई है, जो कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। गठबंधन सरकार द्वारा विद्यार्थियों का शोषण किया जा रहा है। परीक्षाओं के समय में जब विद्यार्थियों का रोल नंबर लेने का टाइम आता है तो विश्वविद्यालय और महाविद्यालय प्रशासन उनके रोल नंबर रोक कर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विद्यार्थियों पर फीस भरने का दबाव डाला जाता है और कई बार तो उनकी डीएमसी और डिग्री को रोक लिया जाता है। बराड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्रियों और विभाग के अधिकारियों ने कई घोटाले कर करके विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस अध्यक्ष मनदीप सिंह ने कहा कि वे प्रदेश सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति नहीं डाली गई तो वे बड़ा प्रदर्शन करेंगे। छात्र नेता शुभम राणा ने कहा कि वह विद्यार्थियों के हक की लड़ाई में डटे रहेंगे। इस मौके पर छात्र नेता रजत सैनी, मधु, शुभम, विपिन, सचिन योगी, रोहित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed