फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students presented attractive models based on mathematical games

Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने गणितीय खेलों पर आधारित आकर्षक मॉडल किए प्रस्तुत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Students presented attractive models based on mathematical games
गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणित एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा बना
कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विद्यालय स्तरीय गणित एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा गणितीय चिंतन को विकसित करना था। कक्षा तीन से 12 तक के विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में गणित विभाग के विद्यार्थियों ने त्रिकोणमिति, बीजगणित, क्षेत्रफल, गणितीय खेलों तथा ज्यामिति पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान के खंड में विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, विद्युत सर्किट, रोबोटिक्स, पर्यावरण संरक्षण और नवाचार से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए। इन मॉडलों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, ज्ञान और परिश्रम को स्पष्ट किया। मूर्तिकला में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को भविष्य में भी इसी प्रकार नवीन प्रयोग करने और विज्ञान तथा गणित के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed