फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students observed Geeta Mahotsav

Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने किया गीता महोत्सव का अवलोकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Students observed Geeta Mahotsav
इस्माईलाबाद। शहीद बलबीर सिंह गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने गीता महोत्सव का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टालों को देखा तथा जानकारी हासिल की। स्टाफ सदस्यों की देखरेख में जलपान का प्रबंध किया गया। बच्चों ने बताया कि हम सभी ने इस भ्रमण का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने सर्वेश्वर श्री महादेव मंदिर, श्री श्याम दरबार, प्राचीन सिद्ध श्री पूर्वमुखी हनुमान मंदिर, जयराम विद्यापीठ, श्रीकृष्ण-अर्जुन के विशाल रथ, द्रौपदी कूप, बाल गोपाल आदि पवित्र स्थलों के दर्शन किए। इसी के साथ हरियाणवी संस्कृति के साथ-साथ विभिन्न संस्कृतियों को जानने का अवसर मिला। छात्र दीपक ने बताया कि इस स्थान पर आने से मुझे मानसिक शांति की अनुभूति हुई। विद्यार्थियों के दल के साथ प्राचार्य भीमसेन, प्राध्यापक जितेंद्र, रजनी कंसल, संतराम, परमजीत कौर, जोगिंद्र सैनी, संजय मित्तल, अनिल कुमार, अवरिंदर सिंह, अनीता सैनी, अंजु, रचना, मंजू यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed