{"_id":"683a11cbd6889f1e5808ec1b","slug":"students-gave-exam-without-roll-number-got-angry-on-being-asked-to-pay-fine-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-136490-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बिना रोल नंबर दी परीक्षा, जुर्माना भरने की बात पर भड़कीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बिना रोल नंबर दी परीक्षा, जुर्माना भरने की बात पर भड़कीं छात्राएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्राओं ने बिना रोल नंबर के ही परीक्षा दी। उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई जब उन्हें परीक्षा के बाद कहा गया कि जुर्माना भरने के बाद ही रोल नंबर जारी किए जाएंगे।
इससे आक्रोशित होकर छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा दो से तीन हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा रहा है, जिसे भरना कई छात्राओं के लिए संभव नहीं है। उनका कहना था कि परीक्षा से दो दिन पहले भी उन्होंने रोल नंबर जारी करने के लिए प्रार्थना की थी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
जब परीक्षा का समय आ गया और रोल नंबर नहीं मिला, तो मजबूरी में बिना रोल नंबर के ही परीक्षा दी। परीक्षा के बाद प्रशासन द्वारा उन्हें जुर्माना भरने की बात कह दी गई, जिससे छात्राएं नाराज हो गईं और विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
उधर उप प्राचार्य डॉ. उर्मिला पंघाल ने कहा कि जिन छात्राओं की अटेंडेंस और असाइनमेंट अधूरी थीं, केवल उन्हीं पर जुर्माना लगाया गया है। जिन छात्राओं ने अब तक असाइनमेंट जमा नहीं करवाए थे, उनके रोल नंबर रोक दिए गए थे। लेकिन जैसे ही वे असाइनमेंट जमा करवा रही हैं, रोल नंबर जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शनिवार तक सभी छात्राओं को रोल नंबर मिल जाएंगे ताकि परीक्षा में कोई समस्या न हो।