फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   students from 11 states participated in the national webinar

परमाणु संरचना के राष्ट्रीय वेबिनार में 11 राज्य के विद्यार्थी हुए शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
students from 11 states participated in the national webinar
सोसाइटी फॉर प्रोमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया तथा भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित सर्कस ऑफ साइंस - विज्ञान का जंतर मंतर के माध्यम से एक राष्ट्रीय स्तर का रसायन शास्त्र से एटॉमिक स्ट्रक्चर विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। एक घंटे के वेबिनार में विभिन्न राज्यों से 8वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस वेबिनार में कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश एवं बिहार से विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया। इस वेबिनार में वक्ता प्रोफेसर विवेक शर्मा रहे, जो 20 सालों से आईआईटी, नीट और बहुत से कंपीटिटिव परीक्षाओं के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र में कोचिंग दे रहे हैं। इस वेबिनार में इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन, न्यूट्रॉन और एटम से संबंधित थॉमसन मॉडल, रूद्र फोर्ड मॉडल और बोहर मॉडल को विस्तार पूर्वक बताया गया। इलेक्ट्रॉन के चार्ज को कैलकुलेट करने के लिए मिलकन ऑयल ड्रॉप एक्सपेरिमेंट विस्तारपूर्वक समझाया गया और चार्ज बाय मास् को एक्सप्लेन करने के लिए थॉमसन मॉडल कराया गया। इलेक्ट्रॉन का भार उसकी गति पर कैसे निर्भर करता है। यह थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी द्वारा समझाया गया। वेबिनार के अंत मे प्रश्नोत्तरी सत्र भी जिसमें विद्यार्थियों ने प्रोफेसर शर्मा से सवाल जवाब किये। वेबीनार में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से रसायन विज्ञान विभाग से डा. रुपाली सेठी एवं पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर केया धर्मवीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed