फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students demonstrated their skills, Kurukshetra

विद्यार्थियों ने किया हुनर का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated their skills, Kurukshetra
केयू में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में रिसर्च स्कॉलर गोल्डन जुबली लेक्चर मेकिंग भारत ऑफ माय ड्रीम्स विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसके अलावा रंगोली, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं मेें विद्यार्थियों अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता में एमकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा अंकिता व मेघा ने प्रथम, एमकॉम प्रथम की प्राची व मनीषा ने द्वितीय औरा एमकॉम प्रथम की लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एमकॉम के बंटी, स्माइली और गरिमा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में अंकिता व वर्षा ने प्रथम, गरिमा ने द्वितीय तथा सारिका देवी व संदीप देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

व्याख्यान में वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. तेजेंद्र शर्मा ने देश की प्रगति और विकास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में है। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के प्रो. संजीव कुमार ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सृजनात्मकता एवं आलोचनात्मक सोच पर जोर दिया। उन्होंने अर्थव्यवस्था के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, सिस्टम एवं मांग को जरूरी अहम बताया। उन्होंने बताया कि कैसे भारत को हमारे सपनों जैसा बना सकते है। साथ ही उन्होंने छात्रों को तर्क करने, प्रश्न करने और समझने की क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. अजय सुनेजा, डॉ. महावीर नरवाल, डॉ. रश्मि चौधरी, डॉ. आशीष सांगवान, डॉ. सुभाष चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed