फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students' anger erupted for facilities

Kurukshetra News: सुविधाओं के लिए विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा, गेट बंद कर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Students' anger erupted for facilities
फोटो 15
विज्ञापन

आईआईएचएस के विद्यार्थी कक्षाएं छोड़ सड़कों पर उतरे, एबीवीपी छात्र संगठन ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विद्यार्थी बोले, भूविज्ञान, पुस्तकालय विज्ञान और ललित कला के विषय को पढ़ाने के लिए नहीं हैं कोई नियमित शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। संस्थान में समुचित सुविधाएं न मिलने के विरोध में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज के विद्यार्थियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। नाराज विद्यार्थी न केवल कक्षाएं छोड़ सड़क पर उतर आए बल्कि संस्थान का गेट बंद कर रोष व्यक्त किया। अध्यापकों और सुरक्षा कर्मचारियों ने स्थिति को संभाला। उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया कि शुक्रवार तक उन्हें किसी भी परेशानी से जूझना नहीं पड़ेगा।

विरोध प्रदर्शन के बाद एबीवीपी छात्र संगठन ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने बताया कि भूविज्ञान, पुस्तकालय विज्ञान व ललित कला के विषय को पढ़ाने का कोई नियमित शिक्षक नहीं है, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। संस्थान के नए भवन के कक्षाओं में बेंच और ब्लैक बोर्ड की सुविधा भी पर्याप्त नहीं है। वहीं शिक्षकों की कमी के कारण सभी कक्षाएं भी नहीं लग रही है। समय सारणी (टाइम टेबल) तक नहीं है तो उनके आईकार्ड भी नहीं बने हैं। छात्रों ने बताया कि उनके बस पास तक नहीं बन पा रहे हैं और ऐसे में उन्हें भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। छात्रों ने बताया कि संस्थान परिसर में बाहरी युवक आकर धूम्रपान करते हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द उनकी समस्याएं दूर नहीं की गई तो कड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। उधर प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं को संस्थान के शिक्षकों के अलावा विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ अनिल गुप्ता ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद वे शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed