{"_id":"57377ef74f1c1b816b91a81a","slug":"student-of-coaching-accident-with-crane","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन की चपेट में आए कोचिंग से लौट रहे छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन की चपेट में आए कोचिंग से लौट रहे छात्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 15 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
घ्ाायल छात्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोचिंग क्लास से घर लौट रहे दसवीं के दो छात्र तेज रफ्तार से आ रही क्रेन की चपेट में आ गए। चौंकाने वाली बात यह है कि एक छात्र की कुल्हे के ऊपर से अगला टायर गुजर गया, लेकिन छात्र चमत्कारिक रूप से बच गया। हालांकि हादसे में उसकी कई हड्डियां टूट गई। पुलिस ने क्रेन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इधर घायल छात्र का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। दूसरा छात्र दूर गिरने के कारण ज्यादा घायल नहीं हुआ।
सिटी शहर क्षेत्र में झांसा रोड पर शनिवार को एक तेज रफ्तार क्रेन से साइकिल सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर लगने ने साइकिल के पीछे बैठा छात्र दूर जाकर गिर गया। उसे मामूली चोट आई। लेकिन दूसरा छात्र बाहरी मोहल्ला निवासी मोनू क्रेन के नीचे आ गया। उसकी साइकिल क्रेन में उलझ गई और वह नीचे गिर गया। क्रेन चालक से ब्रेक नहीं लगे और आगे के टायर छात्र के ऊपर से गुजर गए। आसपास के लोगों व पीछे से आ रहे एक कार सवार ने बच्चे को बाहर निकाला और उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गया। क्रेन चालक को मौके पर लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और चालक कमलजीत को गिरफ्तार कर लिया। घायल छात्रों की पहचान बाहरी मोहल्ला निवासी राजू पुत्र बाबूलाल और मोनू के रूप में हुई है। दोनों छात्रों के पिता मजदूरी करके बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
मौके पर क्रेन मालिक जोगना खेड़ा निवासी प्रताप सिंह भी पहुंच गया। उसने बताया कि सरस्वती कॉलोनी में काम लिया हुआ है। ये क्रेन यहां ये पिपली जा रही थी। लेकिन रास्ते में ये हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि क्रेन चालक ने क्रेन को रोकने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
कान में हैड फोन लगाकर सुन रहा था गाने
छात्र राजू और छात्र मोनू के परिजनों ने क्रेन चालक पर आरोप लगाया कि चालक ने पीछे से टक्कर मारी। जब टक्कर हुई तब क्रेन चालक हैड फोन लगाकर क्रेन गाने सून रहा था। इसी वजह से यह हादसा हुआ।
वर्जन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मौके से क्रेन चालक कमलजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है और क्रेन को भी कब्जे में ले लिया है। रविवार को क्रेन चालक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
-कृष्ण गेट चौकी प्रभारी निर्मल सिंह