फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Student badly beaten and injured, sent to PGI

Kurukshetra News: छात्र के साथ मारपीट कर बुरी तरह से किया घायल, पीजीआई भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Student badly beaten and injured, sent to PGI
इस्माईलाबाद। गांव रोहटी में अज्ञात युवकों ने एक छात्र के साथ मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया है। पुलिस ने करीब सात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव रोहटी वासी चरणजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। तीन जून को वह अपने दोस्त ऋषि व हन्नी वासी रोहटी के साथ गांव के वैष्णो देवी मंदिर के निकट खड़ा था। उसी समय चार बाइक पर सवार होकर छह सात युवक आए और उनके साथ बहसबाजी करने लगे। उसके बाद वे युवक वहां से चले गए। उसने अपने दोस्तों को गांव में छोड़ा और उन युवकों के पीछे गया। जब वह गांव नूरपुर बुच्ची के निकट पहुंचा तो उसकी बाइक को रोक लिया और डंडों आदि से उसके ऊपर हमला कर दिया। उसको घायल करके सभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने किसी तरह अपने परिजनों से संपर्क किया। उसके परिजन उसको पहले झांसा अस्पताल में ले गए। उसके बाद उसको चंडीगढ़ भेजा गया है। पुलिस ने इस शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed