{"_id":"5ec2cc708ebc3e903a5789ae","slug":"struggle-with-team-to-close-shops-in-napa-complex-kurukshetra-news-knl313595164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप कॉम्पलेक्स में दुकानें बंद कराने को लेकर अधिकारियों का छूटे पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप कॉम्पलेक्स में दुकानें बंद कराने को लेकर अधिकारियों का छूटे पसीना
विज्ञापन
नगर परिषद के कॉम्पलेक्स में खुली दुकानों को बंद कराने में सोमवार को नप अधिकारी और कृष्णा गेट चौकी पुलिस टीम के पसीने छूट गए, लेकिन फिर भी दुकानें बंद नहीं करा पाए। दुकानें बंद कराने के लिए करीब डेढ़ घंटा दुकानदारों व अधिकारियों के बीच बहस चली। दुकानदारों का विरोध बढ़ता देख नप अधिकारी व पुलिस की टीम को दुकान बिना बंद कराए वापस लौटना पड़ा। दुकानें बंद कराने का विरोध करते हुए दुकानदार बोले कि उनकी दुकानें प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार खुली है, यदि प्रशासन ने कोई नया रोस्टर जारी किया है तो पहले उसकी कॉपी दिखाएं उसके बाद वें खुद अपनी दुकानें बंद करने के लिए तैयार है। उधर, नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि उपायुक्त ने कोरोना के चलते शॉपिंग कॉम्पलेक्स अभी बंद रखने को कहा है। ऐसे में नगर परिषद कॉम्पलेक्स में खुली हुई सभी दुकानें बंद कराई जा रही हैं।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीएन भारती, सचिव केएल बठला, सेनेटरी इंस्पेक्टर बिश्नोई व कृष्णा गेट चौकी से चौकी प्रभारी राजकुमार अपने टीम के साथ सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नगर परिषद कॉम्पलेक्स में खुली दुकानें बंद कराने के लिए पहुंचे थे। पहले तो ग्राउंड फ्लोर पर खुली दुकानों को बंद कराया गया, उसके बाद फर्स्ट फ्लोर पर जब एक बडे़ शोरूम को बंद कराने लगे तो शोरूम का मालिक अधिकारियों से दुकानें बंद कराने का नोटिफिकेशन मांगने लगा, जिस पर अधिकारी बोले की यह उपायुक्त के आदेश हैं। उनके आदेशों के अनुसार ही यह कार्रवाई की जा रही है। इस पर दुकानदारों से अधिकारियों की काफी बहसबाजी हुई और मौके पर ड्यूूटी मैजिस्ट्रेट को भी बुलाया गया। दुकानदारों ने कहा कि वे प्रशासन के अनुसार पिछले कई दिनों से अपनी दुकानें बंद कर घर बैठे थे। प्रशासन ने तीन दिन पहले रोस्टर जारी किया था, जिसके अनुसार ही उन्होंने अपनी दुकानों को खोला है, लेकिन फिर भी अधिकारी उन्हें बार-बार परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई कॉम्पलेक्स नहीं है, जहां लोगों की भीड़ जमा होगी। दुकान में वे प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए कार्य कर रहे हैं और प्रशासन द्वारा दिए गए समय पर ही दुकान को खोलते व बंद करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें इस प्रकार से परेशान किया जा रहा है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीएन भारती ने कहा कि नगर परिषद कॉम्पलेक्स बंद करवाने के आदेश सुबह उपायुक्त ने दिए थे। इन आदेशों के अनुसार ही यह कार्रवाई की जा रही है।