Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   struggle with team to close shops in napa complex

नप कॉम्पलेक्स में दुकानें बंद कराने को लेकर अधिकारियों का छूटे पसीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
struggle with team to close shops in napa complex
नगर परिषद के कॉम्पलेक्स में खुली दुकानों को बंद कराने में सोमवार को नप अधिकारी और कृष्णा गेट चौकी पुलिस टीम के पसीने छूट गए, लेकिन फिर भी दुकानें बंद नहीं करा पाए। दुकानें बंद कराने के लिए करीब डेढ़ घंटा दुकानदारों व अधिकारियों के बीच बहस चली। दुकानदारों का विरोध बढ़ता देख नप अधिकारी व पुलिस की टीम को दुकान बिना बंद कराए वापस लौटना पड़ा। दुकानें बंद कराने का विरोध करते हुए दुकानदार बोले कि उनकी दुकानें प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार खुली है, यदि प्रशासन ने कोई नया रोस्टर जारी किया है तो पहले उसकी कॉपी दिखाएं उसके बाद वें खुद अपनी दुकानें बंद करने के लिए तैयार है। उधर, नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि उपायुक्त ने कोरोना के चलते शॉपिंग कॉम्पलेक्स अभी बंद रखने को कहा है। ऐसे में नगर परिषद कॉम्पलेक्स में खुली हुई सभी दुकानें बंद कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीएन भारती, सचिव केएल बठला, सेनेटरी इंस्पेक्टर बिश्नोई व कृष्णा गेट चौकी से चौकी प्रभारी राजकुमार अपने टीम के साथ सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नगर परिषद कॉम्पलेक्स में खुली दुकानें बंद कराने के लिए पहुंचे थे। पहले तो ग्राउंड फ्लोर पर खुली दुकानों को बंद कराया गया, उसके बाद फर्स्ट फ्लोर पर जब एक बडे़ शोरूम को बंद कराने लगे तो शोरूम का मालिक अधिकारियों से दुकानें बंद कराने का नोटिफिकेशन मांगने लगा, जिस पर अधिकारी बोले की यह उपायुक्त के आदेश हैं। उनके आदेशों के अनुसार ही यह कार्रवाई की जा रही है। इस पर दुकानदारों से अधिकारियों की काफी बहसबाजी हुई और मौके पर ड्यूूटी मैजिस्ट्रेट को भी बुलाया गया। दुकानदारों ने कहा कि वे प्रशासन के अनुसार पिछले कई दिनों से अपनी दुकानें बंद कर घर बैठे थे। प्रशासन ने तीन दिन पहले रोस्टर जारी किया था, जिसके अनुसार ही उन्होंने अपनी दुकानों को खोला है, लेकिन फिर भी अधिकारी उन्हें बार-बार परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई कॉम्पलेक्स नहीं है, जहां लोगों की भीड़ जमा होगी। दुकान में वे प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए कार्य कर रहे हैं और प्रशासन द्वारा दिए गए समय पर ही दुकान को खोलते व बंद करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें इस प्रकार से परेशान किया जा रहा है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीएन भारती ने कहा कि नगर परिषद कॉम्पलेक्स बंद करवाने के आदेश सुबह उपायुक्त ने दिए थे। इन आदेशों के अनुसार ही यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed