{"_id":"69a74d2837bea7ba46062657","slug":"strong-sunlight-can-cause-damage-to-crops-farmers-should-pay-attention-to-irrigation-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-151054-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तेज धूप से फसलों को हो सकता है नुकसान, किसान सिंचाई पर दे ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तेज धूप से फसलों को हो सकता है नुकसान, किसान सिंचाई पर दे ध्यान
Wed, 04 Mar 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र । वातावरण में निरंतर गर्माहट बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद पारा 31 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में इस उछाल से दोपहर के समय तेज गर्मी का एहसास होने लगा है। कृषि उपनिदेशक डॉक्टर कर्म चंद के अनुसार तेज धूप का असर खेतों में खड़ी फसलों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में किसानों को सिंचाई और फसल की देखभाल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आने वाले दिनों में यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो गर्मी की मार और अधिक झेलनी पड़ सकती है।
जानकारी के अनुसार सुबह के समय हल्की ठंडक रहती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, धूप तीखी हो जाती है और लोग छांव की तलाश करते नजर आते हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी का प्रभाव काफी बढ़ जाएगा। दिन के समय चलने वाली हल्की गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। बढ़ते तापमान का असर आमजन की दिनचर्या पर साफ दिखाई दे रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए चिकित्सकों ने सलाह दी है कि लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें और हल्के, सूती कपड़े पहनें। मौसम विशेषज्ञ डॉ ममता का कहना है कि आने वाले सप्ताह में तापमान में और इजाफा हो सकता है। अनुमान है कि अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। संवाद