फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Strike postponed in front of GM office today

कर्मचारियों का आज जीएम कार्यालय के समक्ष धरना स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Strike postponed in front of GM office today
कुरुक्षेत्र। बैठक करते ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन पदाधिकारी। - फोटो : Kurukshetra
पिहोवा। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की ओर से 19 अक्तूबर को जीएम कार्यालय के समक्ष धरने के अल्टीमेटम के बाद मामले को सुलझाने के लिए जीएम की ओर से निर्धारित अधिकारियों एवं यूनियन पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें लंबित मामलों पर चर्चा होने के बाद यूनियन ने कुछ समय के लिए धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को यातायात प्रबंधक सुनील वर्मा जीएम प्रतिनिधि के रूप में बैठक के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने 2012 के एरियर में आए 10 हजार 600 के अंतर की मांग रखी, जिस पर आश्वासन मिला कि जल्दी से बातचीत के जरिए हल किया जाएगा। इसके अलावा प्राइवेट बसों की समय सारणी को लेकर की जा रही मनमर्जी पर रोक लगाने के लिए कमेटी गठित की जाएगी। इसमें अधिकारियों और यूनियन कर्मचारियों को भी शामिल किया जाएगा, जो पूरे प्रकरण पर नजर रखेंगे। साथ ही कर्मचारियों की ड्यूटी आठ घंटे मानी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा शेष बचे कर्मचारियों को कंफर्म करने के विषय पर भी चर्चा हुई। इस पर यातायात प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि लगभग सभी कर्मचारियों को कंफर्म कर दिया गया है। किसी त्रुटिवश जो कर्मचारी रह गए हैं उनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करके उन्हें कंफर्म करने की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जाएगा। बातचीत के बाद यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव सिंह मामू माजरा ने बताया कि कर्मचारियों ने जीएम कार्यालय के समक्ष आज होने वाले धरने को स्थगित कर दिया है। कर्मचारी कुछ समय तक इन मांगों के पूरा होने का इंतजार करेंगे। इसके बाद आगामी रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर कुलदीप भट्ट, रामफल सिकरवार, विनोद शर्मा, शेर सिंह, नवदीप बाजीगर सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed