{"_id":"6446e9a3dc1457735602e0c4","slug":"strict-laws-made-to-prevent-sacrilege-hsgpc-kurukshetra-news-c-18-1-100870-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बेअदबी रोकने के लिए बने सख्त कानून ः एचएसजीपीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बेअदबी रोकने के लिए बने सख्त कानून ः एचएसजीपीसी
Tue, 25 Apr 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने गुरुद्वारा कोतवाली साहिब मोरिंडा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और गुरु घर के वजीर (ग्रंथी सिंह) से की गई मारपीट की निंदा की है। कमेटी ने केंद्र सरकार से इन घटनाओं को रोकने के लिए एक सख्त कानून बनाने की मांग की।
साथ ही कहा है कि कानून में दोषी के लिए कम से कम तीन वर्ष तक जमानत का कोई प्रावधान न हो। इसके साथ ही मामले का ट्रायल फास्ट कोर्ट में किया जाए। दोषी के लिए आजीवन कारावास की सजा के दंड का प्रावधान होना चाहिए। यदि केंद्र सरकार ऐसी सख्त सजा का प्रावधान नहीं करती है, तो दिन प्रतिदिन बढ़ती इन घटनाओं पर अंकुश लगाना संभव नहीं है।
यह मांग हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की आज हेड ऑफिस में प्रधान महंत करमजीत सिंह सेवा पंथी की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में की गई। बैठक के बाद प्रधान महंत कर्मजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा कोतवाली साहिब मोरिंडा में दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने जूते पहन कर प्रवेश किया और सीधा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की हजूरी में बैठ कर पाठ कर रहे ग्रंथी सिंहों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
दोषी ने ग्रंथी सिंहों से मारपीट कर उनकी पगड़ी तक उतार दी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के स्वरूपों को भी नुकसान पहुंचाया है। वरिष्ठ उपप्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध और कनिष्ठ उपप्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने कहा कि यह घटना बिल्कुल काबिले बर्दाश्त नहीं है। इससे सिख कौम ही नहीं, बल्कि हर गुरु नानक नाम लेवा व्यक्ति के हृदय को गहरी ठेस पहुंची है।
उन्होंने दोषी का पुलिस रिमांड लेकर घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है, ताकि घटना के पीछे की साजिश का पर्दाफाश हो सके। महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा ने कहा कि किसी आम व्यक्ति की ऐसी जुर्रत नहीं हो सकती कि वह बेखौफ होकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे सके। निश्चित ही यह घटना किसी षड्यंत्र के तहत की गई है, ताकि पंजाब के माहौल को खराब किया जा सके।