{"_id":"68854853df62648f29063bdd","slug":"street-vendors-will-get-50-carts-on-the-basis-of-draw-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-139506-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को ड्रॉ के आधार पर मिलेंगी 50 कार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को ड्रॉ के आधार पर मिलेंगी 50 कार्ट
Sun, 27 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 27 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केडीबी कार्यालय में दुकानदारों से बातचीत करते पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा। संवाद
कुरुक्षेत्र। अब ब्रह्मसरोवर के आसपास रेहड़ी और फड़ी नजर नहीं आएंगी। अब कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से इन लोगों को 50 कार्ट उपलब्ध करवाई जाएंगी। ये कार्ट सोविनियर और खाने-पीने के सामान के लिए दी जाएंगी। ये कार्ट ड्रॉ के माध्यम से केडीबी द्वारा उपलब्ध करवाई जाएंगी।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने शनिवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड मानद सचिव कार्यालय में ब्रह्मसरोवर के आस-पास रेहड़ी व फड़ी लगाने वाले लोगों तथा केडीबी के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर के आसपास रेहड़ी व फड़ी लगाने वाले लगभग 150 लोगों से बातचीत की और उन्हें उपलब्ध करवाए जाने वाले कार्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस बैठक में फड़ी और रेहड़ी लगाने वालों ने अपनी सहमति व्यक्त की है।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि केडीबी को पावर ग्रिड की तरफ से सीएसआर स्कीम के तहत 50 कार्ट उपलब्ध करवाई गई थीं। अब इन कार्ट को ड्रॉ के माध्यम से अलॉट कर दिया जाएगा। इसके लिए केडीबी ने आवेदन आमंत्रित कर लिए हैं और संभावना है कि आगामी सात दिनों में ये कार्ट रेहड़ी चालकों को उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
पूर्व राज्यमंत्री ने केडीबी की तरफ से नंदा स्मारक परिसर में बनाए गए पर्यटक सूचना केंद्र का भी अवलोकन किया। इस मौके पर केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, केडीबी सीईओ पंकज सेतिया, केडीबी सदस्य अशोक रोशा, डाॅ. ऋषिपाल मथाना, डाॅ. एमके मोदगिल, श्री कृष्ण संग्रहाल्य प्रभारी बलवान सिंह, प्राधिकरण सदस्य सौरभ चौधरी, केडीबी सदस्य विजय नरूला, पंडित अनिल गौतम, एडवोकेट जसबीर सिंह, सेल्फ हेल्प ग्रुप से ममता सहित आदि उपस्थित रहे।