फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Street plays, short plays will give the message of saving water

नुक्कड़ नाटक, लघु नाटिका से देंगे जल बचाने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Street plays, short plays will give the message of saving water
फ गूंज वेलफेयर क्लब ने भू-जल स्तर को ऊपर उठाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए क्लब की ओर से कैच दा रैन अभियान चलाया गया है। इस अभियान के जरिये क्लब स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को जल बचाने और भू-जल स्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रेरित करेगा। इसके अलावा क्लब की ओर से नुक्कड़ नाटक, लघु नाटिका व सोशल मीडिया के जरिये लोगों को भू-जल स्तर के प्रति जागरूक करेगा।
विज्ञापन

भू-जल स्तर को बचाने और सुधारने के लिए क्लब ने कई मॉडल और फलैक्स पर चित्र भी तैयार किए हैं। इसके माध्यम से लोगों को आसानी से वर्षा के जल को संरक्षित करने के तरीके समझाएं जाएंगे। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर क्लब ने अभियान की शुरुआत कर दी है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने क्लब के मॉडल का अवलोकन करके अभियान को दिशा दी।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष रजत पांचाल ने बताया कि गूंज वेलफेयर क्लब ने भारत सरकार की ओर से चलाई गई मुहिम कैच दा रैन जागरूकता अभियान चलाया है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने 26 जुलाई 2022 को कारगिल विजय दिवस पर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत जिलेभर में 100 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों में जागरूक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें लोगों को जल को बचाने के लिए विभिन्न प्रकार के मॉडल व चित्र से तकनीकी रूप से जल बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि क्लब की ओर से जल संरक्षण को दर्शाते 12 अलग-अलग तरह के मॉडल बनाएं गए हैं। हर मॉडल में जल बचाने से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। अभी क्लब केवल लोगों को जागरूक करके जल बचाने और भू-जल स्तर को सुधारने के लिए जागरूक करेगा। क्लब के पास साधन बेहद ही सीमित ही है। क्लब सरकार के साथ सहयोग करके इसमें अहम भूमिका अदा करेगा।

बताया कि जिलेभर में 150 सरकारी स्कूल है। इन स्कूल में जाकर क्लब के सदस्य छात्रों को जल बचाने का आह्वान करेंगे। इसके साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी यह अभियान चलाया जाएगा। गांव-गांव जाकर उनकी टीम नुक्कड़ नाटक व लघु नाटिका से लोगों को जागरूक करेंगे। इसके लिए किसानों इस अभियान का सबसे बड़ा हिस्सा होंगे, क्योंकि पानी का सबसे अधिक इस्तेमाल फसलों के लिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed