फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   STP will be installed in Khedi Markanda, it will cost Rs 30 crore 16 lakh

Kurukshetra News: खेड़ी मारकंडा में लगाया जाएगा एसटीपी, खर्च होंगे 30 करोड़ 16 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
STP will be installed in Khedi Markanda, it will cost Rs 30 crore 16 lakh
कुरुक्षेत्र। सरस्वती नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव खेड़ी मारकंडा में 8.50 एमएलडी क्षमता वाला नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाया जाएगा। इस कार्य पर 30 करोड़ 16 लाख 65 हजार रुपए की राशि खर्च होगी। ग्राम पंचायत द्वारा इस प्लांट को लगाने के लिए ढाई एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव भी पास किया गया है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एसटीपी के प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है और आगामी एक या दो दिन में टेंडर खुल जाएंगे। इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इस प्लांट के लगने से सरस्वती नदी में जो गंदा पानी जाता था, वह भी नहीं जा सकेगा और सरस्वती नदी प्रदूषित भी नहीं होगी। प्लांट को लगाने से संबंधित सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। इससे पहले जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नरकातारी रोड पर 25 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग का 15 एमएलटी की क्षमता वाला एसटीपी कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सरस्वती नदी को होली रिवर घोषित किया हुआ और उसके तहत सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड द्वारा इसके सुंदरीकरण का कार्य करवाया जा रहा है। इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से शहर व अन्य क्षेत्रों में पानी निकासी बेहतर तरीके से हो, उसके अनुरूप जन स्वास्थ्य विभाग व एचएसवीपी द्वारा क्रियान्वित प्लांट कार्य कर रहे हैं। समय के अनुरूप व शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की संख्या को देखते हुए नए प्लांट को लगाया जाना आवश्यक है। इसी के तहत विभाग द्वारा खेड़ी मारकंडा में नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed