फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Stayed in Dharamshalas for two days, returned disappointed as soon as the information about the cancellation of the examination was received.

दो दिन से ठहरे हुए थे धर्मशालाओं में, परीक्षा रद्द होने की सूचना मिलते ही मायूस लौटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Stayed in Dharamshalas for two days, returned disappointed as soon as the information about the cancellation of the examination was received.
हरियाणा पुलिस सिपाही पद की परीक्षा देने के लिए हरियाणा के अलग-अलग जिलों सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब से परीक्षार्थियों को तब मायूसी हाथ लगी, जब शाम को हरियाणा कर्मचारी आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दिया। परीक्षार्थियों ने कहा कि वह पिछले कई-कई माह से इस परीक्षा की तैयारी में दिन रात एक किए हुए थे। परीक्षा देने के लिए दो दिन पहले ही कुरुक्षेत्र आ गए थे और यहां धर्मशाला में रह रहे थे। अचानक से शाम को पेपर रद्द करने की सूचना मिली तो मन बहुत उदास हुआ, क्योंकि वे बस का किराया और यहां रहने में उनके हजारों रुपये खर्च हो गए, लेकिन जिस काम के लिए आए थे वह हो ही नहीं पाया। गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला में 15 से ज्यादा परीक्षार्थी ठहरे हुए थे, जिनकी परीक्षा आज रविवार को होनी थी, लेकिन एक दिन पहले ही पेपर लीक होने के कारण उसके रद्द होने की सूचना मिली तो शाम को ही वापसी की बस पकड़ ली।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा पुलिस में सिपाही की परीक्षा के लिए जिले में 41 स्थानों पर बनाए गए 60 परीक्षा केंद्रों पर सुबह और सायं के सत्र में करीब 32 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों को चार लेयर सुरक्षा से गुजरना पड़ा। परीक्षा के बाद शहर में कई जगह जाम भी लगे। रेलवे रोड पर तो वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह से लेकर शाम तक यातायात पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी रही। जैसे ही शाम को परीक्षा रद्द होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

राजस्थान से परीक्षा देने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे कुलदीप ने बताया कि वह पिछले चार पांच माह से तैयारी कर रहा था। उसकी परीक्षा आठ अगस्त को सेकेंड गेट स्थित राजकीय स्कूल में होनी थी। परीक्षा के लिए वह एक दिन पहले ही कुरुक्षेत्र आ गया था। बस का किराया और यहां धर्मशाला में कमरा लेकर रहने में काफी पैसे खर्च हुए। अब लौट रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से परीक्षा देने पहुंचे साहिल ने कहा कि बड़ी उम्मीद के साथ हरियाणा में नौकरी के लिए फार्म भरा था और पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने के लिए आया था। परीक्षा रद्द होने का बहुत दुख हुआ है। उम्मीद थी कि इस बार तो नौकरी लग ही जाऊंगा।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आए मनीष ने बताया कि नौकरी की जरूरत है। सोचा था इस बार तो परीक्षा क्लीयर कर ही लूंगा, लेकिन पेपर ही रद्द हो गया। अब पता नहीं कब दोबारा से इस परीक्षा की शेड्यूल जारी होगा। तब तक फिर से तैयारी में जुट जाऊंगा। उसके साथ उसका मित्र दीपक भी परीक्षा देने आया था।
बठिंडा पंजाब से आए अमनदीप ने बताया कि उसकी परीक्षा आठ अगस्त को सुबह होनी थी। वह एक दिन पहले ही कुरुक्षेत्र पहुंच गया था। यहां धर्मशाला में रुका। उसके साथ दो मित्र थी आए। उन्होंने भी परीक्षा देनी थी, लेकिन अब लौट रहे हैं।
पंजाब से आए मनजिंद्र ने बताया कि उसने पहली बार हरियाणा में नौकरी के लिए भरा था। उम्मीद नहीं थी कि पेपर इस प्रकार से लीक हो जाएगा। ऐसे लोगों पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और भविष्य में इस प्रकार से कुछ न हो इसका भी ध्यान रखना चाहिए। आनंदपुर साहिब से आए गुरचरण ने बताया कि उन्हें तो विश्वास ही नहीं हो रहा कि पेपर रद्द हो गया है। इस परीक्षा की बहुत ही अच्छी तैयार की हुई थी।
विकास ने बताया कि उसका अंबाला में परीक्षा केंद्र था। वह सुबह जल्दी जल्दी में खाना खाकर भी नहीं निकला। अगर सुबह ही पेपर लीक होने की सूचना मिली थी तो शाम की परीक्षा क्यों आयोजित की गई। पहले भी ग्राम सचिव का पेपर इसी प्रकार लीक हुआ था। इस प्रकार परीक्षाएं रद्द होने से तैयारी प्रभावित होती है।
पानीपत से परीक्षा देने आए शुभम ने बताया कि परीक्षा में सामान्य ज्ञान के सवाल ज्यादा थे। परीक्षा ठीक ठाक हो गई। उम्मीद है थी कि पास हो जाऊंगा।
कमल ने कहा कि परीक्षा में साइंस के सवाल बहुत ज्यादा थेे। कम से कम 20 सवाल इसी विषय के थे। वहीं हिंदी विषय का एक भी सवाल नहीं था। परीक्षा थोड़ी मुश्किल थी। तैयारी तो अच्छी की थी, लेकिन परीक्षा उतनी अच्छी नहीं हुई।
महिंद्र ने बताया कि उसकी परीक्षा ठीक ठाक ही हुई थी। सुबह समय रहते ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गया था। परीक्षा के अंतिम क्षण में दो सवाल रह गए थे, जिन्हें जल्दी जल्दी में किया। जिन परीक्षार्थियों की तैयारी अच्छी थी वे परीक्षा पास कर जाते, लेकिन पेपर ही रद्द हो गया।

संदीप ने बताया कि परीक्षा में बाकी सब कुछ तो ठीक था, लेकिन गणित और साइंस के सवाल थोड़े मुश्किल थे। हम तो अपना शत प्रतिशत देकर आए थे। तैयारी जारी रहेगी।
विजय ने कहा कि उसे यकीन था कि परीक्षा पास कर लेगा। नौकरी के लिए पिछले लंबे समय से तैयारी जारी है। इसके बाद होने वाली फिजिकल परीक्षा भी तैयारी फुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed