फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Statue of Lord Parashurama being installed in Australia: Vijay Sharma

ऑस्ट्रेलिया में स्थापित की जा रही भगवान परशुराम की मूर्ति : विजय शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Statue of Lord Parashurama being installed in Australia: Vijay Sharma
पिपली। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अति​थि जयभगवान शर्मा को सम्मानित करते आयोजक। स्वयं
कुुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम सेवा समिति पिपली की तरफ से अक्षय तृतीया पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने भगवान परशुराम जयंती मनाई। हवन के बाद भजन वंदन और भंडारा दिया। ब्राह्मण समाज के अग्रणी व्यक्ति जयभगवान शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन मोहल्ला, गांव, जिला, प्रदेश ही नहीं, विश्व में अनुयायियों को एकजुट होने का संदेश देते हैं। डॉ राजीव अत्री ने भी विचार रखे।
विज्ञापन



सभा प्रधान शशि शर्मा ने कहा कि अवतारों की जीवनी से युवा पीढ़ी को परिचित कराना चाहिए। सचिव अशोक शर्मा और अजय शर्मा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में भी भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना की जा रही है। सामाजिक भाईचारा कायम रखें। हर धर्म, जाति, वर्गों का सम्मान करें। कोलापुर से विकास शर्मा की पुत्री जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा सुनिधि शर्मा को दसवीं में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




इस अवसर पर सतपाल शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, किरण शर्मा, विजय शर्मा, सतीश शर्मा, सुधीर शर्मा, मास्टर रामनिवास, धन्ना राम, डॉ सुरेश, आनंद शर्मा, राकेश शर्मा, राजेश शर्मा, विकास शर्मा, रोहतास शर्मा, विवेक भारद्वाज डब्बू, हरिकेश जोशी, इंद्र शर्मा, केवल कृष्ण छाबड़ा, पार्षद पंकज खन्ना, पार्षद दुष्यंत हरयाल, श्रीकांत शर्मा, हरमेश सैनी, गुरमीत, नसीब सिंह और जाफर अली सहित विभिन्न संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed