फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   State Primary Teachers Association met the BEO

Kurukshetra News: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीईओ से की मुलाकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
State Primary Teachers Association met the BEO
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की खंड कार्यकारिणी ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बिजेंद्र सिंह संधू से मुलाकात कर प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं के लिए बुधवार को विस्तार से चर्चा की। संघ प्रतिनिधियों ने पांच प्रमुख मुद्दे उठाते हुए त्वरित समाधान की मांग की।
विज्ञापन


संघ ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की नियुक्तियों पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को उनके कार्यस्थल से 10-12 किलोमीटर दूर बीएलओ बनाया जा रहा है, जो अनुचित है। संघ ने सुझाव दिया कि उसी विद्यालय में कार्यरत टीजीटी या पीजीटी को ही बीएलओ नियुक्त किया जाए, जहां पर बूथ स्थित है। इस संबंध में निर्वाचन आयोग और उपायुक्त द्वारा पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों का पालन जरूरी बताया गया। इसी के साथ वर्ष 2017 में नियुक्त जेबीटी शिक्षकों के एसीपी (वार्षिक कॅरिअर प्रगति) केसों के शीघ्र निपटान की मांग की गई। संघ ने कहा कि प्रभावित शिक्षकों को उनका हक देने के लिए इन मामलों को प्राथमिकता से हल किया जाए।
विज्ञापन


संघ की ओर से जुलाई माह के लिए मिड-डे मील योजना के तहत आटा न पहुंचने पर चिंता जताई गई। संघ ने सुझाव दिया कि आटा की जगह सीधा गेहूं भेजा जाए, जिससे समय पर भोजन तैयार हो सके और बच्चों को असुविधा न हो। वहीं प्राथमिक स्कूलों की एसएमसी को भंग कर मिडिल या हाई स्कूल से जोड़ने के विभागीय निर्णय का विरोध किया गया। संघ की मांग है कि हर प्राथमिक विद्यालय की अपनी स्वतंत्र एसएमसी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्कूलों में सफाई और सुरक्षा के लिए स्वीपर कम चौकीदार की नियुक्ति की मांग की गई ताकि बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। खंड शिक्षा अधिकारी ने मांगों पर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। इस मौके पर खंड प्रधान सुरेश कुमार, ऑडिटर विनोद मालड़ा, संगठन सचिव अमित कुमार, महासचिव धर्मवीर, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed