फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   State level mass wrestling and belt wrestling championship begins

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय मास रेसलिंग व बेल्ट रेसलिंग चैंपियनशिप शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
State level mass wrestling and belt wrestling championship begins
लाडवा। एसोसिएशन ऑफ ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स हरियाणा के तत्वावधान में राज्य स्तरीय मास रेसलिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। एसोसिएशन के महासचिव सतविंदर सिंह ने बताया कि लाडवा के दून पब्लिक स्कूल में इस चैंपियनशिप का आयोजन कराया जा रहा है जिसमें प्रदेशभर से लगभग 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कैलाश सैनी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तो वहीं स्कूल के चेयरमैन केके गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एसोसिएशन ऑफ ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स हरियाणा के प्रधान राकेश खुराना ने समारोह की अध्यक्षता की। एसोसिएशन के पीआरओ अमित सिंघल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष व आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि लाडवा में इस तरह के राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन करना वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के युग में शिक्षा के साथ बच्चों का शारीरिक विकास भी जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश खुराना ने जीवन में खेलों के महत्व का बखान करते हुए कहा कि जो युवा खेलों में भाग लेगा वो हमेशा नशे से दूर रहेगा और उसकी एकाग्रता शक्ति में भी विकास होगा। इस अवसर पर अनीता शर्मा, अमित धारीवाल, देवेंदर, मनीष शर्मा, भारत मंढ़ाण, प्रिंस, मनीष कश्यप, संजीव व वतन सैनी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed