फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   State level flood relief training camp, Fatehabad won overall trophy

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर, फतेहाबाद ने जीती ओवरऑल ट्राॅफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
State level flood relief training camp, Fatehabad won overall trophy
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर आयोजित छह दिवसीय राज्यस्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हुआ, जिसके लिए समारोह का आयोजन किया गया। जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा मुख्यातिथि रहे। शिविर के दौरान कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी कराई गईं, जिनमें बेहतर प्रर्दशन पर फतेहाबाद के महावीर सिंह को श्री जितेंद्र सिंह मेमोरियल ट्रॉफी, सोनीपत के रमेश कुमार को श्री जगपाल सिंह मेमोरियल ट्रॉफी और पानीपत के कुलदीप सिंह श्री नाभ सिंह मेमोरियल ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि ओवरऑल ट्रॉफी जिला फतेहाबाद को प्रदान की गई। जिला उपायुक्त ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग सबसे पुराना विभाग है और प्राकृतिक विपदा के समय हमेशा मदद करता है। आपदा के समय किसी का जीवन बचाना समाज की सबसे बड़ी सेवा है। राज्यस्तरीय बाढ़ राहत शिविर में प्रशिक्षण लेने के बाद सभी प्रशिक्षणार्थी आपदा के समय दूसरों के जीवन की रक्षा करने के लिए अपने-अपने जिलों में टीम बनाएं और नये लोगों को अपने साथ जोड़ें। सभी प्रशिक्षणार्थियों को आपदा के लिए हमेशा मुस्तैद रहने और अच्छे परिणाम के लिए निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए। यह बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान डीआरओ राजबीर धीमान ने शिविर के बारे में जानकारी दी और बताया कि इन छह दिनों में प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य इंस्ट्रक्टर मुकेश कुमार रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि उपायुक्त शांतनु शर्मा के सामने विभाग द्वारा शिविर में सीखे गुर का डेमो भी दिया। इस मौके पर तैराकी, किश्ती चालन, फर्स्ट एड, होमगार्ड प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ एफसीआर कार्यालय चंडीगढ़ से अधीक्षक दिनेश यादव, सहायक आजाद सिंह, सहायक पवन कुमार, सहायक आशु शर्मा को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य इंस्ट्रक्टर भगत सिंह, रेडक्राॅस से डीटीओ डाॅ. अंजू कश्यप, रेडक्रॉस से वक्ता डाॅ. किरण, राजपाल, बीर सिंह, रणधीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार, सुशील कुमार, गोपाल सिंह, ज्ञान प्रकाश, संजय सिंह, राजेश कुमार, जीत सिंह, लोकेश शर्मा, शाहजहां, प्रताप सिंह, बिजेंद्र सिंह, रमन कुमार प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रशिक्षणार्थियों ने लिया भाग
डीआरओ राजबीर सिंह धीमान ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें चप्पू द्वारा किश्ती चालन प्रतियोगिता में फतेहाबाद के महावीर सिंह ने प्रथम, कैथल के नाथी राम ने द्वितीय और अंबाला के रविंद्र राठी व सोनीपत के जय प्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार तैराकी प्रतियोगिता में पानीपत का कुलदीप प्रथम, जींद का अजय द्वितीय, झज्जर का अमित तृतीय, फर्स्ट एड प्रतियोगिता में सोनीपत के रमेश कुमार प्रथम, रोहतक का रवि कुमार द्वितीय, पंचकूला का प्रदीप तृतीय, होम गार्ड ए इम्प्रोविंग स्वीमिंग एड प्रतियोगिता में फतेहाबाद के जोगेंद्र प्रथम, अंबाला का रविंद्र राठी द्वितीय, कुरुक्षेत्र का सतीश व कैथल के सतीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed