Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   State government working with the goal of a developed India: Nayab Saini

विकसित भारत के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही प्रदेश सरकार : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
State government working with the goal of a developed India: Nayab Saini
कुरुक्षेत्र/पिपली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य हरियाणा को देश का पहला विकसित राज्य बनाना है। विधानसभा चुनाव के संकल्प-पत्र के 217 संकल्पों में से 76 दो साल में पूरे किए जा चुके हैं, जबकि शेष 141 पर तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रविवार को पिपली स्थित ऐतिहासिक नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पिपली, लाडवा और थानेसर क्षेत्र को 44 करोड़ 83 लाख रुपये की छह परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 13 करोड़ 36 लाख रुपये की चार परियोजनाओं का उद्घाटन और 31 करोड़ 47.40 लाख रुपये की दो परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान उन्होंने छठ पर्व की बधाई भी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडवा हलके के पिपली, बीड़ पिपली और पिपली-लाडवा रोड की कॉलोनियों के लिए 22 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से सीवरेज व्यवस्था और 6.50 एमएलडी क्षमता के पंपिंग स्टेशन की आधारशिला रखी गई है। इससे जल निकासी की पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा। सेक्टर-28 और जोगना खेड़ा में 12 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बने दो 33 केवी सब स्टेशन शुरू किए गए हैं। मिर्जापुर और दयालपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र भी शुरू हुए हैं। वहीं, नौ करोड़ रुपये से केडीबी रोड का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए कुरुक्षेत्र द्वार और उमरी द्वार भी बनाए जाएंगे।सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। हरियाणा वर्ष 2035 तक विकसित राज्य बनकर उभरेगा और दूसरे प्रदेश इससे प्रेरणा लेंगे। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर री कैलाश सैनी, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी, चेयरमैन सुभाष कलसाना, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, चेयरपर्सन माफी ढांडा, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, प्रदेश अध्यक्ष अवनीत वडैच और जिला अध्यक्ष रमेश सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed